Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Assembly Election: हरियाणा विस चुनाव की बदली तारीख, सभी 90सीटों पर वोटिंग 5 अक्तूबर को
Headlines

Assembly Election: हरियाणा विस चुनाव की बदली तारीख, सभी 90सीटों पर वोटिंग 5 अक्तूबर को

News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख निर्वाचन आयोग ने बदल दी है. यहां की राज्य विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए अब मतदान एक अक्तूबर की जगह पांच अक्तूबर को होगा. मतों की गिनती भी अब आठ अक्तूबर को होगी. इसके साथ ही आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आठ अक्तूबर को घोषित करने का एलान किया है. पहले दोनों राज्यों के नतीजे चार अक्तूबर को आने वाले थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोग से मिल कर तारीख बदलने की मांग की थी. उनका कहना था कि कई पीढ़ियों से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर जिले में ‘असोज’ महीने की अमावस्या के दौरान पैतृक गांव मुकाम में सालाना उत्सव में भाग लेते हैं. इस साल यह उत्सव दो अक्तूबर को पड़ रहा है.

लिहाजा, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे वे एक अक्तूबर को वोट नहीं डाल पायेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ मतदान और मतगणना की तारीखों में बदलाव हुआ है. अधिसूचना व नामांकन सहित नामांकन की जांच और नाम वापसी की तारीख वैसे ही रहेगी जैसे पहली थी. इन तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. प्रदेश में चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी की जायेगी. वहीं, नामांकन की तिथि 12 सितंबर है. नामांकन की जांच की तारीख 13 सितंबर है और नाम वापसी की तारीख 16 सितंबर है.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group