Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»विधानसभा सत्र : भाजपा विधायक दल की बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की बनी रणनीति
    Politics

    विधानसभा सत्र : भाजपा विधायक दल की बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की बनी रणनीति

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में आहुत विधानसभा सत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की गयी.

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 24 को राज्यपाल का अभिभाषण है. अनुपूरक बजट पर भी चर्चा हुई. पार्टी को क्या करना कैसे करना इसपर विधायकों को कई दिशा-निर्देश दिये गये है.

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बैठक में संगठन सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई. संगठन और आगे के कार्यक्रम के बारे में बातचीत हुई.

    इस मौके पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार जनादेश का लगातार अपमान कर रही है. सत्ता पाकर राज्य सरकार मस्त हो गई है और जनता परेशान है. हेमंत सरकार एक भी वादे पूरी नहीं कर रही है. भाजपा सदन में सरकार को जनता से किये हुए वादे को पूरा करने के लिए बाध्य करेगी.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    जायसवाल ने कहा कि अब तो नौकरी की परीक्षा ही केवल भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ी बल्कि दसवीं की परीक्षाएं भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. हेमंत सरकार पेपर लीक की सरकार बन गई है.

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है.बिना पैसे का ब्लॉक , अंचल में कोई काम नहीं हो रहा. विधि व्यवस्था ध्वस्त है.दिन दहाड़े हत्याएं हो रही.जमीन की लूट मची है.

    उन्होंने कहा कि लाखों नौकरी का वादा कर सत्ता में आई सरकार 100-200नौकरी देकर अपना पीठ थपथपा रही है. बेरोजगारी भत्ता, 450रूपये में सिलिंडर की चर्चा तक नहीं कर रही राज्य सरकार.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    उन्होंने कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सदन में सरकार को घेरेगी. एक सशक्त विपक्ष के रूप में भाजपा जनादेश का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी.

    बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित विधायक सीपी सिंह, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, नीरा यादव, सत्येंद्र तिवारी, शशि भूषण, मेहता, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, अमित यादव, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा दास, शत्रुघ्न महतो, प्रदीप प्रसाद, रोशन लाल चौधरी, उज्जवल दास, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Assembly session: Strategy to corner the ruling party made in BJP Legislature Party meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा में सरकारी संपत्तियों की अवैध खरीद-बिक्री,अतिक्रमण एवं अवैध भवन निर्माण,फिर भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड प्रशासन खामोश!

    July 21, 2026

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group