Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Attack on BJP worker: बहरागोड़ा, चाकुलिया व बरहेट में भाजपा समर्थक के घर पर हमला और पथराव के बाद बाबूलाल बोले, लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के समर्थक
Crime

Attack on BJP worker: बहरागोड़ा, चाकुलिया व बरहेट में भाजपा समर्थक के घर पर हमला और पथराव के बाद बाबूलाल बोले, लोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो-कांग्रेस के समर्थक

News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • रविंद्र राय बोले, झारखंड को बंगाल बनाने की भूल न करे झामुमो

Ranchi भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को संताल परगना के बरहेट पहुंचे. उन्होंने भाजपा समर्थक इमाम मिर्जा से मुलाकात की. भाजपा को शिकायत मिली थी कि भाजपा समर्थक के घर पर हमला और पथराव किया गया है. श्री मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र के रक्षकों पर झामुमो-कांग्रेस के समर्थक हमला कर रहे हैं. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा चुनाव को बहुत ही सहज ढंग से लेती है. झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम को सहज ढंग से स्वीकार किया था. लेकिन, झामुमो और कांग्रेस के समर्थक चुनाव परिणाम आने के बाद अहंकार में चूर हो गये हैं. लोकतंत्र को कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं.

झामुमो झारखंड को बंगाल बनाने की भूल न करे. श्री राय मंगलवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से खुशी के माहौल में दूसरे को अपमानित किया जा रहा है. झामुमो और उनके सहयोगी दलों के लोग प्रदेश में अलग-अलग जगह पर अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. डॉ राय ने कहा कि पाकुड़ व राजमहल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को भयभीत व प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने बहरागोड़ा और चाकुलिया में भाजपा कार्यकर्ता पर हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, मारपीट की घटनाएं घट रही हैं. चाकुलिया व बहरागोड़ा में भी उत्पात मचाया जा रहा है. डॉ राय ने कहा कि सीता सोरेन चुनाव की गणना के बाद जब निकलीं, तब उनके खिलाफ अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया. जामताड़ा में उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड में कमजोर समझने की गुस्ताखी इंडिया गठबंधन के लोग नहीं करें. डॉ राय ने मुख्य सचिव और डीजीपी से मांग की है कि चुनाव से जुड़े कोई भी मामले में प्रदेश में कहीं कोई घटना होती है, तो उसे तुरंत नियंत्रित किया जाये.

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026
Recent Post

CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की, 16 फरवरी, 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

November 7, 2026

Jamshedpur: चौका के समीप अर्जुन मुंडा के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराये गये जर्जर वाहनों पर उठाये सवाल

November 7, 2026

Tata Steel Canteen: टाटा स्टील की कैंटीन में खाने-पीने की संशोधित दरें जारी, 1.50 रुपये में चाय-कॉफी, झालमुड़ी दो रुपये प्रति प्लेट

November 7, 2026

Tata Zoo की बाघिन सुनैना के 3 शावकों के लिए 700 से अधिक नाम के मिले सुझाव,अब नामकरण का इंतजार

November 7, 2026

Vedanta की ESL Steel Plant में गैस लीक से दो मजदूरों की मौत मामले में NGT सख्त, एक हफ्ते में मांगा जवाब

November 7, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group