Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Attack on Saif: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में RPF ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से संदिग्ध को पकड़ा
    Crime

    Attack on Saif: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में RPF ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से संदिग्ध को पकड़ा

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    दुर्ग. रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने अभिनेता सैफ अली पर चाकू से हमले के मामले में शनिवार दोपहर छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि आकाश कैलाश कन्नोजिया (31) नामक यह संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) एवं कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे दुर्ग की आरपीएफ चौकी को मुंबई पुलिस से सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध के ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा करने की सूचना मिली . साथ ही, मुंबई पुलिस ने आरपीएफ को उसकी तस्वीर भेजी और यह भी बताया कि उसके मोबाइल फोन के अनुसार फिलहाल वह कहां है.

    अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ दुर्ग ने राजनांदगांव स्टेशन (मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर दुर्ग से पहले यह स्टेशन आता है) पर अपने समकक्ष को संदिग्ध के बारे में बताया लेकिन जब वहां ट्रेन रूकी तब उसका पता नहीं चला. उन्होंने बताया कि दुर्ग स्टेशन पर दो दलों को तैयार रखा गया और जब ट्रेन पहुंची तब संदिग्ध सामान्य डिब्बे में मिला. उन्होंने कहा कि उसका फोटा मुंबई पुलिस को भेजा गया जिसने उसकी पहचान की पुष्टि की. खान पर हमला करने वाला शख्स अभिनेता की इमारत में सीढ़ियों से जब नीचे उतर रहा था, तब उसकी यह गतिविधि सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी थी.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Attack on Saif: In the case of attack on actor Saif Ali Khan RPF caught a suspect from the train at Durg railway station
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group