Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Attack on Saif Ali khan: अभिनेता सैफ अली खान पर हमलावर ने कई बार चाकू से कई किया वार, सर्जरी के बाद स्थिति खतरे से बाहर, अपराधी का फुटेज मिला
    Breaking News

    Attack on Saif Ali khan: अभिनेता सैफ अली खान पर हमलावर ने कई बार चाकू से कई किया वार, सर्जरी के बाद स्थिति खतरे से बाहर, अपराधी का फुटेज मिला

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025Updated:January 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai.मुंबई में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिसमें वह घायल हो गए. खान (54) के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी हुई और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है. अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि खान की हालत आपातकालीन सर्जरी के बाद ‘खतरे से बाहर’ है. बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित खान के घर में रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया.

    लीलावती अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉ नितिन डांगे ने कहा कि खान की ‘थोरेसिक स्पाइन’ पर बड़ी चोट आई है. उन्होंने कहा, ‘‘उनके शरीर से चाकू के हिस्से को निकालने के लिए सर्जरी की गई है और रीढ़ की हड्डी से द्रव के रिसाव को भी दुरुस्त किया गया है. अब खान पूरी तरह स्थिर हैं। वह स्वस्थ हो रहे हैं और पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। हम उन्हें कल सुबह आईसीयू से बाहर निकालेंगे. अभिनेता के प्रतिनिधियों ने इस घटना को ‘चोरी का प्रयास’ बताया, हालांकि पुलिस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे पहले लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा कि अज्ञात हमलावर ने खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया और उन्हें तड़के 3.30 बजे अस्पताल लाया गया.
    उन्होंने कहा, ‘‘सैफ पर चाकू से छह वार किए गए. उनके दो घाव गहरे हैं जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है.

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई. घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे.अधिकारी ने कहा कि हमलावर के चाकू के हमले में सैफ अली खान घायल हो गए जिसके बाद उन्हें बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है. यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेता के घर में हमलावर ने लूटपाट का प्रयास किया था, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं दी और कहा कि मामले की जांच की जा रही है.घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

    घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि पुलिस दोषियों को नहीं बख्शेगी. करीना कपूर खान के परिवार की मित्र और राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह घटना चिंताजनक है. कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कानून-व्यवस्था को लेकर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की.

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Attack on Saif Ali Khan: Attacker attacked actor Saif Ali Khan multiple times with a knife condition out of danger after surgery footage of criminal found
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: सारंडा के छोटानागरा में कुइली पहाड़ी नदी की तेज धार में बह गये तीन ग्रामीणो, दो के शव बरामद

    August 31, 2026

    “चूहों और तिलचट्टों” से निपटने में जुटा पुरी का जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन, लगाए जाएंगे पिंजरे, जिंदा पकड़कर बाहर छोड़ा जाएगा

    August 31, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा के पाथरा गांव के पास पैराशूट के सहारे आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में हड़कंप

    August 31, 2026

    Railway: आद्रा रेल मंडल में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक, कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    August 31, 2026

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group