Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»औरैया में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुड़भेड़ में लगी गोली
    Crime

    औरैया में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस मुड़भेड़ में लगी गोली

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    औरैया. जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची के साथ बीती चार अक्टूबर को एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस घटना में फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे रविवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया है उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है.

    पुलिस अधीक्षक अभिषेक आर शंकर ने बताया किस सदर कोतवाली पुलिस बल और एसओजी की टीम करमपुर मूढ़ी गांव के मोड़ पर आज सुबह चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एसओजी और कोतवाली पुलिस की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी से मुठभेड़ हो गई. जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. गिरफ्तार आरोपी मुंटन कुमार पुत्र कमलेश्वर निवासी बिहार है. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल की मासूम बच्ची को वह घर के बाहर खेलते समय बहला फुसलाकर ले गया था. इस मामले में पुलिस को बच्ची की मां ने बताया कि जब एक युवक उसे घर छोड़ने आया तो उसकी पुत्री के रक्तश्राव हो रहा था. इस पर उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी. पीड़ित बच्ची का उपचार कराया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की थी. जांच में कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की शिनाख्त कर ली गई थी. रविवार सुबह आरोपी से एसओजी टीम व कोतवाली टीम से पुलिस की मुठभेड़ उस वक्त हो गई जब आरोपी घटना कारित करते समय पहने कपड़ों और तमंचे को छुपाए गए स्थान से लेने आया था, उसी समय पुलिस ने घेर लिया तो उसने फायरिंग कर दी. बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जो उसके पैर में जा लगी और घायल हो गया. आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Auraiya samachar - aropi ko lagi goli
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group