Author: News Desk

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों की समीक्षा की गयी. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की स्थिति, शिक्षकों एवं बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति, मैट्रिक एवं इंटर प्री-बोर्ड में बच्चों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष में नामांकन की अद्यतन स्थिति समेत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की आवश्यकता की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सभी आवासीय विद्यालयों के शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी. झारखंड विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत राज्य के कर्मियों के अलावा पेंशनर, विधानसभा के सदस्य, पूर्व सदस्य, विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मियों का 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा. इसके अलावा गंभीर बीमारियों की स्थिति में कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन भी किया जाएगा. वहीं, विशेष परिस्थितियों में लाभुकों को एयर एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी. सीएम हेमंत सोरेन ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का लिए टैब का वितरण किया. कुल 28,945 प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के बीच टैब वितरण किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय रिपोर्ट कार्ड का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया. इसके अलावा शिक्षकों के लिए सत्तत क्षमता विकास कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई. इस अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज डिजिटलाइजेशन ने हर एक क्षेत्र को प्रभावित किया है. खेती-बाड़ी से लेकर हर व्यवसाय में लोग…

Read More

New Delhi. सेवानिवृत्ति निधि निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर शुक्रवार को बरकरार रखी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी 2024 में EPF पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था. EPFO ने मार्च 2022 में अपने सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ला दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी.2020-21 के लिए EPF…

Read More

Mumbai.Tata Motor’s के शेयर की कीमत शुक्रवार को 2% से ज़्यादा गिरकर 52-हफ़्तों के नए निचले स्तर पर आ गयी. Tata Motor’s के शेयरों में 28 फ़रवरी को लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और BSE पर यह 52-हफ़्तों के निचले स्तर ₹ 630.15 पर पहुंच गया. Tata Motor’s का शेयर अपने शिखर से 46% से अधिक नीचे आ चुका है, जिससे इसके बाजार मूल्य में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है. सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में…

Read More

New Delhi. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने हाल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न रेल मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और इस साल जनवरी में चार मालगाड़ियों तथा दो यात्री रेलगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. रेलवे सूत्रों ने बताया कि कुमार ने कई सुधारात्मक उपाय सुझाए जैसे जमीनी स्तर पर रहने वाले कर्मियों की काउंसलिंग, रेल डिब्बों का नियमित निरीक्षण तथा संबंधित रेल मंडलों द्वारा समय-समय पर वहां सुरक्षा अभियान चलाना, जहां ऐसी घटनाएं हुईं. उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को कुमार ने…

Read More

New Delhi. भारत में पहला Hyperloop विकसित किया जा चुका है. IIT मद्रास और Railway ने इसे बनाया है. इससे 350 किलोमीटर की दूरी मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी. भारत का पहला हाइपरलूप 422 मीटर लंबा है. इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. X पर हाइपरलूप प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने लिखा, IIT मद्रास में हाइपरलूप प्रोजेक्ट सरकार-एकेडमिक सहयोग भविष्य के परिवहन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रहा है. रेल मंत्रालय के आर्थिक सहयोग से चल रहे इस प्रोजेक्ट का निर्माण IIT मद्रास परिसर में किया गया है. इसे लेकर…

Read More

New Delhi. दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री से संबंधित अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने को तैयार है, लेकिन आरटीआई के तहत इसका खुलासा अजनबी लोगों के समक्ष नहीं करेगा. न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील दी, जिसके बाद अदालत ने प्रधानमंत्री की स्नातक की डिग्री के संबंध में सूचना का खुलासा करने के निर्देश देने वाले केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश के खिलाफ डीयू की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. मेहता ने कहा कि डीयू को अदालत को…

Read More

Aara. बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर बाजार के पास एक ट्रक की टक्कर से एक पिकअप वैन में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 14 अन्य लोग घायल हो गए. भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्रीराज ने बताया कि मृतकों की पहचान सुहागन देवी (50), सुभाग्य देवी (65), सीरतिया देवी (65) और अजित कुमार (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चारों ‍शव पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजे गए हैं. श्रीराज के मुताबिक, हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया…

Read More

Jamshedpur. Tata Steel के जमशेदपुर प्लांट की सर्वोच्च संयुक्त कमेटी JCCM की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में कहा गया कि टाटा स्टील के समक्ष चुनौतियां काफी ज्यादा है. इन चुनौतियों से निबटने के लिए सबको मिलकर खर्च में कटौती करने पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना होगा. इसको गंभीरता से लेते हुए यूनियन को भी पूरा सहयोग करना होगा. उत्पादकता को बढ़ाना होगा. यह बातें Tata Steel की संयुक्त कमेटी JCCM की बैठक में मैनेजमेंट की ओर से यूनियन के पदाधिकारियों को कहा गया. JCCM की बैठक काफी दिनों के बाद हुई. इस बैठक की अध्यक्षता टाटा स्टील के…

Read More