Author: News Desk

WASINGTON. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन में कहा कि हमारा संदेश स्पष्ट है कि ‘क्वाड’ कायम रहेगा, सहायता करेगा, साझेदारी करेगा और पूरक बनेगा. उन्होंने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा कि क्वाड किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के सम्मान के पक्ष में है. स्वतंत्र, खुला, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत हमारी प्राथमिकता है. परोक्ष रूप से उनका इशारा चीन की ओर था. चीन का दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में कई देशों से विवाद है. इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेलावेयर में अपने गृहनगर विलमिंगटन…

Read More

रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड की झामुमो नीत सरकार ने उसकी ‘परिवर्तन यात्रा’ को बाधित करने के इरादे से दो दिनों तक पांच घंटे से अधिक समय तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखीं. झारखंड सरकार ने निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार और रविवार को झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान सुबह आठ बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी थी. भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारी ‘परिवर्तन यात्रा’ को…

Read More

बुडापेस्ट. भारत ने रविवार को इतिहास रच दिया जब उसकी पुरुष और महिला टीमों ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में अंतिम दौर में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीता. भारतीय पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया जबकि महिला टीम ने भी अजरबेजान को समान अंतर से शिकस्त दी. भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट के 2014 और 2022 चरण में कांस्य पदक जीते थे. भारतीय महिला टीम ने चेन्नई में 2022 के चरण में कांस्य पदक जीता था. विश्व चैम्पियनशिप चैलेंजर और ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (18…

Read More

रांची. तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग स्थित गड़हाटोली गांव में शनिवार को भौरों के हमले से एक महिला और उसकी दो बेटियों समेत चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में कर्रा प्रखंड के कोसांबी गांव निवासी सुनील बारला की पत्नी ज्योति गाड़ी (24), उसकी बेटी मोनिका बारला (पांच वर्ष) व मनीता बारला (एक वर्ष) और गड़हाटोली में रहनेवाला उसका रिश्तेदार रोहन गाड़ी (आठ वर्ष) शामिल है. जानकारी के अनुसार, ज्योति गाड़ी अपने दोनों बच्ची को लेकर हरदाग के गड़हाटोली स्थित मायके गयी थी. शनिवार को महिला अपनी बच्चियों को लेकर गड़हाटोली स्थित चुआं के पास नहाने गयी थी. इसी…

Read More

पटना. बिहार में कुछ नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद कई जिलों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार रही. बिहार में हालांकि पटना और उसके आसपास के इलाकों में गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन अन्य जिलों में कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, गंगा के किनारे लगभग 12 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 12.67 लाख लोग तथा कुल 361 ग्राम पंचायतें प्रभावित…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थानांतर्गत ग्वाला पट्टी में रहने वाले दो पक्ष के लोगों का आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गया. मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है. घटना 21 सितंबर की है. घटना के संबंध में मनीष कुमार ने उमेश यादव,कमलेश यादव,रमेश यादव,संघाई यादव,सतीष यादव और राहुल यादव के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर सतीष यादव ने बंटी, सोनी, राम बाबू,रामजी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है.

Read More

Ghatsila. गालूडीह बराज डैम परिसर (दिगड़ी) में रविवार शाम को आठ मौजा के विस्थापितों और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य दाशमत हेंब्रम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से विस्तापितों कमेटी गठित की गयी. इसके अध्यक्ष उपेन सिंह और उपाध्यक्ष सूरज मुर्मू चुने गये. बैठक में विस्थापितों और ग्रामीणों ने कहा कि सुवर्णरखा परियोजना द्वारा हमारी जमीन अधिग्रहण की गयी, लेकिन अब तक कई किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है. अब भी जमीन का लगान कटा रहे हैं. दिगड़ी से लेकर बेनाशोल तक लगभग छह गांव हैं. परियोजना द्वारा अब तक रास्ते को दुरुस्त नहीं किया…

Read More

Jamshedpur. कीताडीह दुर्गापूजा मैदान के पास रहनेवाले पूर्व डीडीसी सीताराम बारी की पत्नी छाया बारी (63) का टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को सुबह चार बजे निधन हो गया. पांच दिन पहले उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गाय था. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में सोमवार को किया जायेगा. अन्य सभी रीति रिवाज के कार्यक्रम चाईबासा स्थित बामेयाबासा ग्राम में संपन्न होंगे

Read More

Jamshedpur. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. कार्यालय में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार को अपना पदभार सौंपा. दोनों ने एक-दूसरे को पुष्प गुच्छ दिये. पारुल सिंह ने मार्च माह में एसडीओ धालभूम का पद ग्रहण किया था. आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि वे 2020 बैच की कैडर हैं. इसके पहले भी वे जमशेदपुर में प्रशासनिक सेवा प्रदान कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था पर उनका फोकस रहेगा. धालभूम एसडीओ रही पारुल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया.

Read More

Jamshedpur. भारतीय जनसेवक परिषद की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में इस वर्ष भी 24 सितंबर मंगलवार को लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल, चांदनी चौक, छोटा गोविंदपुर में 27 वां रक्तदान महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. सम्मान समारोह में गोविंदपुर के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीता और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है वैसे पांच विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में अरविंद साहु, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, नरेश गौरा, संजय उपाध्याय,…

Read More