Author: News Desk

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती में शुक्रवार की रात नंदकिशोर शर्मा के वर्कशॉप का शटर का ताला तोड़कर लोहा के सीट की चोरी हो गयी. शनिवार की सुबह नंदकिशोर शर्मा वर्कशॉप पहुंचे तो नजारा देख हैरान हो गये. जानकारी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल व आस पास का जांच किया तो वर्कशॉप से महज 50 मीटर की दूरी पर एक कमरा में चोरी का लोहा का सामान मिला. जिसे पुलिस ने नंदकिशोर शर्मा को सुपुर्द कर दिया. पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है. वर्कशॉप…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील ने कंपनी में नौकरी कराने के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए जनता के नाम संदेश जारी कर सबको आगाह किया है कि इस तरह के फर्जीवाड़ा में नहीं फंसे. कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कंपनी के ब्रांड प्रोटेक्शन टीम ने बड़े पैमाने पर बहु-राज्यीय फर्जी नियुक्ति घोटाले का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले की जांच पूरी कर ली गयी है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. कंपनी ने बताया है कि टाटा स्टील केवल @tatasteel.com ईमेल डोमेन का उपयोग करती है. अन्य…

Read More

Ranchi. भारत सरकार झारखंड के ग्रामीण बेघरों को तीन साल बाद आवास देने जा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना से झारखंड के लिए 1.13 लाख आवासों की स्वीकृति दी गयी है. अब सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवास निर्माण कराया जायेगा. उम्मीद की जा रही थी कि अभी झारखंड को 1.30 लाख आवास मिलेंगे, लेकिन 17 हजार आवास कम दिये जा रहे हैं. पीएम आवास योजना के लाभुकों को भी अब दो लाख रुपये मिलेंगे. पहले आइएपी जिले के लाभुकों को 1.30 लाख व नन आइएपी जिले के लाभुकों को 1.20 लाख रुपये आवास निर्माण के लिए मिलते थे.…

Read More

Kolkata. करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितता की जांच के तहत इडी की छापेमारी में सॉल्टलेक के एक व्यवसायी के घर से सात किलो सोना मिला, जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है. व्यवसायी सोना को लेकर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा. व्यवसायी और उसके परिजनों से इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं और उसके वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह छापेमारी शुक्रवार को शुरू की गयी थी, जो शनिवार को भी जारी रही.

Read More

Ranchi. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने झारखंड में आदिवासी बहुल इलाकों में डेमोग्राफी बदलने के आरोपों और इन क्षेत्रों में कथित घुसपैठ के लिए सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेवार ठहराया है. वह शनिवार को भाकपा के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित राज्य कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सभी भाजपा के चुनावी हथकंडे हैं, जब चुनाव सिर पर है, तो यहां हिंदू-मुसलमान और घुसपैठ की बातें हो रही है. राजा ने कहा कि झारखंड में चुनाव को देखते हुए बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला उठाया जा रहा है.…

Read More

Ranchi. . झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को न्याय मार्च निकाला. शिक्षक पुराना विधानसभा मैदान में एकत्र हुए. वहां से जुलूस की शक्ल में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने निकले. लेकिन, रास्ते में पुलिस ने शिक्षकों को रोक दिया. इसके बाद शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को अपनी मांगों से अवगत कराया. शिक्षा मंत्री ने एक सप्ताह बाद शिक्षकों को फिर वार्ता के लिए बुलाया. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल पारा शिक्षक सहायक आचार्य के पद पर सीधे समायोजन की मांग…

Read More

Ranchi.आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था. अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है. वहीं सीएम भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे. 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए अब इसे 30.08.2024 से…

Read More

Saraikela. पति से विवाद के बाद पत्नी प्रति झा (28) ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला सीनी ओपी के सोहनडीह का है. घटना शनिवार सुबह की है. सूचना पर सीनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पिंटू झा अपनी पत्नी प्रीति झा के साथ किराये के घर में रहता था. वह सीनी के कचरा फैक्ट्री में काम करता है. शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गयी. इसके बाद पिंटू झा अपनी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में एस्पायरिंग इंजीनियरिंग प्रोग्राम के तहत होने वाली बहाली के लिए परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है. 10 से 12 सितंबर तक मॉक टेस्ट होगा. वहीं, 15 और 16 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा होगी. इसके बाद दूसरे राउंड में अभ्यर्थी जा सकेंगे. टाटा स्टील कल्चर अप्रेसिएशन टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को तिथि मेल के जरिये भेजी जायेगी. फाइनल इंटरव्यू 19 और 20 अक्तूबर को होगा. इसमें अभ्यर्थियों को फिजिकल पेश होना होगा. एस्पायरिंग इंजीनियरिंग प्रोग्राम के तहत मैकेनिकल, प्रोडक्शन, इंडस्ट्रियल, मेकाट्रॉनिक्स की ऑनलाइन परीक्षा सुबह 8 से 10, दोपहर 12 से 2 और फिर…

Read More

Jamshedpur.टाटानगर स्टेशन में जन आहार रेस्टोरेंट के कर्मचारी ब्रजभूषण सिंह हत्याकांड में शनिवार को एडीजे तीन की अदालत ने आरोपी राकेश सिंह भदोरिया, बलराम सिंह कुशवाहा और विजेन्द्र सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. वहीं मुख्य आरोपी होटल का मैनेजर मो. अफजल अब भी फरार है. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह ने पैरवी की. घटना 20 जून 2013 की है. इस मामले में जीआरपी थाना के एएसआई महत्तिम राम के बयान पर होटल के मैनेजर मो. अफजल समेत अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जानकारी के अनुसार, ब्रजभूषण सिंह…

Read More