Jamshedpur जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 2024-26 के लिए अध्यक्ष पद पर रथिन्द्रनाथ दास दूसरी बार विजयी रहे. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मलकीत सिंह सैनी को 220 मतों के अंतर से हराया. रथिन्द्र नाथ दास को 567 जबकि मलकीत सिंह सैनी को 347 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर बलाई पांडा ने जीत हासिल की. उन्हें 511 मत मिले. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश भक्त ने बाजी मारी. उन्हें 400 मत हासिल हुए. संयुक्त सचिव के पद पर सबसे ज्यादा 385 मत विनीता सिंह ने प्राप्त किये, जबकि संजीव रंजन बरियार को 346 मत हासिल हुए. दोनों संयुक्त सचिव के…
Author: News Desk
Jamshedpur.परसुडीह के गदड़ा में पुक्की हत्याकांड में पुलिस ने राजन मिश्रा और मनीष मछुआ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हथियार व जिंदा गोली भी बरामद किया. इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि कौशल श्रीवास्तव और मनीष ने मिलकर पुक्की को गोली मारी थी. इस मामले में पुक्की की मां गायत्री ठाकुर ने परसुडीह थाना में मनीष कुमार, राजन मिश्रा, सूरज नाग, कौशल कुमार समेत अन्य के पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिटी एसपी ने…
Jamshedpur. टाटा स्टील ने 19वीं सदी के अंत में एक साधारण शुरुआत से लेकर भारत की आर्थिक और औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभायी है. टाटा स्टील देश के औद्योगिक विकास का पर्याय है, अपनी 118वीं स्थापना दिवस का जश्न मना रही है. 1907 में जमशेदजी नसरवानजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा स्टील, उस आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है, जिसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया. कंपनी की स्थापना एक साहसिक कदम था, जिसने भारत को इस्पात निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी बनाया और देश के औद्योगिकीकरण की नींव रखी. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान टाटा स्टील ने युद्ध…
Jamshedpur. मोहरदा में रविवार को ग्रामीणों ने गांव की खुशहाली के लिए ग्राम देवी-देवता की पूजा की.दिउरी (पुजारी) सह ग्राम प्रधान त्रिलोकनाथ प्रधान व नाया सुनील सिंह की देखरेख में पूजा की गयी. मोहरदा के ग्राम प्रधान काशी प्रधान ने बताया कि ग्राम देवी-देवताओं के प्रति यहां के लोगों में आस्था है. विकट परिस्थिति से उबारने व इससे बचाव के लिए ग्राम देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है. पूजा के बाद ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा में अजय प्रधान, बुद्धेश्वर गोप, महावीर गोप, रामजीवन गोप, विक्रम गोप, जितेन गोप, बाना गोप, लाल मोहन गोप, राहुल आदि शामल हुए.
Jadugora. कुलडीहा पंचायत के गोपालपुर गांव में शनिवार की शाम पड़ोसी ने घर से बुलाकर एलआइसी एजेंट रवींद्र नाथ भकत (48) की टांगी से मारकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार है. ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गौरी शंकर भकत के घर रवींद्र नाथ भकत गया हुआ था. इस दौरान रवींद्र का मोबाइल गौरी शंकर के घर पर ही छूट गया था. दूसरे दिन जब रवींद्र ने जब मोबाइल की मांग की. तो गौरी…
Jamshedpur. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंंड द्वारा रविवार से शुरू तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा के रामजन्म नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रांगण में किया. इस अवसर पर उन्होंने कई बच्चों को अपने हाथ से पोलियो ड्रॉप पिलाई. उन्होंने सभी माता-बहनों से अपील करते हुए कहा कि नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलायें. पोलियो को जड़ से मिटाना ही हमारा मुख्य संकल्प है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पोलियो पर सरकार ने नियंत्रण पा लिया है, मौजूदा समय में पोलियो का…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने ब्लॉक के कारण चार एक्सप्रेस व स्पेशल ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द करने का निर्णय लिया है. जिसमें 26 को 22841 संतरागाछी-तांबरम अंत्योदय एक्सप्रेस, 28 को 22842 तांबरम-संतरागाछी अंत्योदय एक्सप्रेस, 30 को 02837 संतरागाछी-पुरी फेस्टिवल स्पेशल व 31 अगस्त को 02838 पुरी-संतरागाछी फेस्टिवल स्पेशल रद्द रहेगी. चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने यह जानकारी दी है.
Lohardaga. सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव में रविवार को तीन बच्चे तालाब में डूब गये. स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को तालाब से निकाला और तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में एकागुड़ी गांव निवासी धनराज उरांव के छह वर्षीय पुत्र प्रेम उरांव, शंकर उरांव के पांच वर्षीय पुत्र प्रत्युष उरांव और विजय उरांव के पांच वर्षीय पुत्र हिमांशु उरांव शामिल हैं. एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, बच्चों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों…
Hazaribagh. चरही घाटी के यूपी मोड़ पर टेंट का सामान लेकर जा रहा ट्रक पलटा गया. घटना रविवार शाम 6:30 बजे की है. इस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गयी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पायी है, जबकि घायलों की पहचान मदन साव, यशवंत कुमार यादव, सुजीत कुमार सरदार, श्री राम, अमित कुमार यादव और मनमुटन के रूप में हुई है. ये सभी लोग सभी घायल यूपी के बनारस और बिहार के नवादा के रहने वाले हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस…
Chaibasa. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने रविवार को चार विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया. इसके तहत पूरनापानी में पूरनापानी से बड़ा कुचिया तक, तालासाई से जोजोबासा तक, बेगना रेल फाटक से टोंटो प्रखंड भाया लिसिया तालाबुरु तक सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा. सभी सड़कों का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया. मौके पर मंत्री ने कहा कि सड़क जनता के लिए लाइफ लाइन है. विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आवागमन की…
