Manoharpur. आनंदपुर प्रखंड की झारबेड़ा पंचायत के बुनुमदा गांव की जुलियानी बारला (30) की सर्पदंश से मौत हो गयी. घटना शनिवार की देर रात एक बजे की है.घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि जुलियानी बीती रात अपने घर में जमीन पर सोयी थी, इसी दौरान देर रात एक जहरीले चित्ती सांप ने उसके पैर में काट लिया. इसके बाद रविवार की सुबह परिजनों ने उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. जहां उसे प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. राउरकेला ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी.
Author: News Desk
Aditypur.आदित्यपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की 215 पुड़िया के साथ दो महिला निशा खातून (24) व रूखसार खान उर्फ आरदमनी (26) को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आदित्यपुर एच रोड मुस्लिम बस्ती में कपाली निवासी निशा खातून आयी है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर निशा खातून व आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी रूखसार को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में निशा के पास से 113 पुड़िया ब्राउन शुगर, मोबाइल व रूखसार के पास से 102 पुड़िया…
Kharsawan. खरसावां के बाजारसाही में कार ने सड़क किनारे खड़े प्रशांत मोदक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार रात की है. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार सुबह दोषी कार चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सात घंटे रोड जाम रखा. बाजार बंद कर दिया. इसके बाद प्रशासन की ओर से 72 घंटे में कार चालक को पकड़ने का आश्वासन मिलने पर रविवार दोपहर लोगों ने जाम हटाया. प्रशांत मोदक दुकान से सामान खरीद कर लौट रहे था. तेज रफ्तार कार को देखकर प्रशांत मोदक रोड के किनारे स्थित एक चापाकल के पास खड़ा हो…
Chakardharpur. पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने शक्ति प्रदर्शन किया और नगाड़ा बजाकर आगामी विधानसभा चुनाव चक्रधरपुर सीट से लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा की है. आगे भी करता रहूंगा. एक ईमानदार, जुझारू, कर्मठ सुशिक्षित प्रोफेसर के रूप एक बार मौका दें. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा. मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव, विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह डॉ विजय सिंह गागराई की भाभी…
Chaibasa.प्लान इंडिया इंटरनेशनल (एनजीओ) की ओर से सातवीं राष्ट्रीय प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड-2024 सेरेमनी नयी दिल्ली में आयोजित की गयी थी. इसमें झारखंड से दो लोगों को सातवीं राष्ट्रीय प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड -2024 के लिए नोमिनेट किया गया था. इसमें पश्चिमी सिंहभूम से तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के तीरंदाजी प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू को कम्युनिटी वोलेंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान ग्रामीण प्रतिभाओं एवं विशेष कर महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैंपिय बनाया. तीरंदाजी खेल से महिलाओं को कैरियर के लिए रोजगार प्राप्त करवाया. इंडियन राउंड तीरंदाजी खेल को ग्रामीण स्तर में जागरूकता…
Chaibasa. चाईबासा में रविवार को विश्व स्पोर्टस दिवस के तहत मारवाड़ी युवा मंच व जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानियां, मंडलीय उपाध्यक्ष हर्ष सुल्तानियां, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने किया. अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया. कार्यक्रम में लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया. रैली टाउन क्लब से निकलकर शहर के विभिन्न जगहों से गुजरते हुए लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय की. रास्ते में पश्चिमी सिंहभूम चेंबर…
Ghatsila. घाटशिला के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया गया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कमांडेंट शौर्य चक्र विजेता मो जावेद ने किया. अनावरण समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कैप्टेन धनो टुडू, सूबेदार एएसओ मिश्रा, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लसीक बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेट्टी ऑफिसर जीसी पातर, हवालदार मनोज दत्ता, हवलदार अमित चौरासिया, हवालदार प्रीतम कुदादा, रंजीत दत्ता, बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर भांजो बारिक, सीआरपीएफ के राकेश टुडू उपस्थित थे. साथ ही आइसीसी के इकाई प्रमुख सह ईडी श्याम…
Gurabanda. गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी अस्पताल परिसर में रविवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. नाम्या स्माइल फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचे. मरीजों को डॉक्टरों द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है. आनेवाले समय में भी लोगों की सेवा करते रहेंगे. इस अवसर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बनमाकड़ी अस्पताल के डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने के लिए आभार जताया. डॉ…
Ghatsila. विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि हेमंत सोरेन को बेवजह जेल भेजा गया. पांच माह जेल में रहे, लेकिन क्या हुआ. यह जनता से छिपी नहीं है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने 1 रुपया में जमीन रजिस्ट्री करने का कार्य शुरू किया था. परिणाम यह है कि बहरागोड़ा से लेकर जमशेदपुर तक एनएच किनारे की सारी जमीनें बिक गयीं. ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जमीन बिक रही है. जिम्मेदार कौन है. अब हेमंत सोरेन की सरकार के विकास को देखकर भाजपाई अनाप-शनाप बक रहे हैं. इनके पास कहने को कुछ नहीं बचा है. झारखंड बने…
Dhanbad: धनबाद रेल मंडल के बंधुवा रेलवे स्टेशन व दानापुर रेल मंडल के पैमार रेलवे स्टेशन सेक्शन लाइन पर रविवार शाम पांच बजे एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मालगाड़ी की सात बोगी बेपटरी हो गयी. अपलाइन की एक गिट्टी लोड मालगाड़ी बंधुवा रेलवे स्टेशन से खुल कर दानापुर डिवीजन के पैमार रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी. जिसके सात डिब्बे बेपटरी हो गए, ज्वाइंट टूटने से मालगाड़ी का आधा भाग इंजन से दूर खिंचता चला गया और काफी दूर जाकर रुका. तब घटना की सूचना चालक के द्वारा नियंत्रण रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी गई. धनबाद डिवीजन को सूचना मिलते…
