Chaibasa.प्लान इंडिया इंटरनेशनल (एनजीओ) की ओर से सातवीं राष्ट्रीय प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड-2024 सेरेमनी नयी दिल्ली में आयोजित की गयी थी. इसमें झारखंड से दो लोगों को सातवीं राष्ट्रीय प्लान इंडिया इम्पैक्ट अवार्ड -2024 के लिए नोमिनेट किया गया था. इसमें पश्चिमी सिंहभूम से तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई के तीरंदाजी प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू को कम्युनिटी वोलेंटियर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान ग्रामीण प्रतिभाओं एवं विशेष कर महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चैंपिय बनाया. तीरंदाजी खेल से महिलाओं को कैरियर के लिए रोजगार प्राप्त करवाया. इंडियन राउंड तीरंदाजी खेल को ग्रामीण स्तर में जागरूकता लाया एवं तीरंदाजी खेल के समानांतर विभिन्न सामाजिक, नैतिक, शैक्षणिक, आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति अच्छी दिशा एवं महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन देने के क्षेत्र में यह आवार्ड श्री सिंकू को प्रदान किया गया.

