Author: News Desk

Ranchi. एनआइए ने गुरुवार को चाईबासा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय तीन कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों की तलाशी ली. इस दौरान चक्रधरपुर थाना के पुसालता गांव, जेटेया थाना के बुरु रेंगरा व गुआ थाना के लिपुंगा गांव में स्थित संदिग्धों के घरों की गहन जांच की गयी. एनआइए के अनुसार कार्यकर्ता और समर्थक प्रतिबंधित संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को नक्सली गतिविधियां अंजाम देने में मदद कर रहे थे. यह मामला जुलाई 2022 में चाईबासा जिला के आनंदपुर इलाके में माओवादी के शीर्ष नेताओं को संबोधित आपत्तिजनक पत्रों की बरामदगी से संबंधित है. एनआइए ने स्थानीय पुलिस से जांच…

Read More

Ranchi. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने छह अंचल अधिकारी और एक भूमि सुधार उप समाहर्ता का तबादला किया है. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पिछले चार में से तीन वर्ष एक ही जगह पर या गृह जिला में पदस्थापित पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राहे के सीओ अनुज टेटे को चक्रधरपुर का सीओ, हैदरनगर के सीओ विकास पांडेय को राहे का सीओ, पीरटांड़ के सीओ ऋषिकेश मरांडी को मुसाबनी का सीओ, मुसाबनी के सीओ संतोष कुमार को हैदरनगर का सीओ, चक्रधरपुर के सीओ गिरिजा नंद किस्कू को पीरटांड़ का सीओ,…

Read More

Jamshedpur.  मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन व उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को दिवंगत पूर्व सांसद सुनील महतो व पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन ने पूर्व सांसद एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया. इस दौरान मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांंडेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल…

Read More

Ranchi. डोरंडा स्थित टाटा स्टील के कार्यालय में खेल प्रमुख मुकुल चौधरी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख रुणा राजीव कुमार ने शुक्रवार को स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा की. मुकुल चौधरी ने बताया कि हॉकी झारखंड के साथ मिलकर रांची में 25 अगस्त से राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता कराने जा रहा है. प्रतियोगिता का समापन खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को किया जाएगा. इसमें लगभग 53 टीमें भाग लेगी. उन्होंने बताया कि टाटा स्टील हॉकी झारखंड के साथ मिलकर पिछले 7 वर्ष से टाटा स्टील इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. इसके साथ ही हॉकी के विकास के…

Read More

Ranchi.राजधानी के मोरहाबादी मैदान में भाजपा युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में अफरा-तफरी का माहौल रहा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भाषण चल रहा था. उधर, कुछ कार्यकर्ता सीएम आवास तक मार्च करने के लिए बैरिकेडिंग के पास जमा हो गये थे. इसी समय पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले बरसाने शुरू कर दिये. वाटर कैनन से पानी की बौछार और रबर बुलेट से कार्यकर्ताओं को रोका गया. पूरे मैदान में कार्यकर्ताओं के बीच भगदड़ मच गयी. आंसू गैस और रबर बुलेट से मची अफरा-तफरी में पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय…

Read More

पटमदा : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर बोड़ाम व पटमदा प्रखंड अंतर्गत तीन प्रमुख सड़कों की निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग से किया जाएगा. जिसका स्वीकृत विभाग से मिल गई है. इन सड़कों का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है. जानकारी देते हुए पटमदा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि इन जर्जर सड़कों की निर्माण हेतु विधायक ने मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौपें थे. स्वीकृत सड़कों में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बामनगोड़ा शिव मंदिर से सोपोडेरा होते हुए सरजामदा शिव मंदिर से ई.जी.एल चौक तक…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत प्रदान करना और फिर भारी शर्तें लगाना ‘‘दाएं हाथ से दी गई चीज बाएं हाथ से छीनने जैसा है. न्यायालय ने कहा कि ऐसा आदेश जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा करेगा और उसकी उपस्थिति की गारंटी देगा, वह तर्कसंगत होगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर अपना फैसला सुनाया, जिसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न अपराधों के लिए कई राज्यों में 13 प्राथमिकियां दर्ज हैं. याचिकाकर्ता ने न्यायालय में दलील दी थी कि…

Read More

New Delhi. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को 11 लाख नयी ‘लखपति दीदियों’ को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उन महिलाओं को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने एक लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय हासिल की है, क्योंकि उन्होंने अपने परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है. मोदी 2500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड – सामुदायिक निवेश फंड भी जारी करेंगे जिससे…

Read More

Gaya. बिहार के गया जिले के एक डॉक्टर के बैंक खातों से साइबर जालसाजों ने 4.40 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने कहा, “गया के साइबर थाना ने डॉ. एएन राय की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है कि साइबर अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों में उनके सात बैंक खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. एसएसपी ने कहा, साइबर अपराधियों ने कुल 14 लेन-देन में डॉ. राय के खातों से 4.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी कि कर्मचारियों के विभिन्न समूह अलग-अलग नियमों के दायरे में आते हैं और समान योग्यता प्राप्त करने पर भी वे समान लाभ के पात्र नहीं हैं. न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने इसी के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 जुलाई, 2010 के आदेश और केन्द्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 2003 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) को पीएचडी डिग्री प्राप्त करने पर अपने तकनीकी कर्मचारियों को वैज्ञानिकों के समान 1999 की योजना का लाभ देने के लिए कहा गया था. आईसीएआर द्वारा 27 फरवरी,…

Read More