Jamshedpur.मानगो चेपापुल के समीप झामुमो पार्टी कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों को उज्ज्वल दास के नेतृत्व में सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में झारखंड आंदोलनकारियों ने आंदोलन के दौरान के अनुभव को साझा किया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश, राज्य व संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भी संदेश दिया. सम्मानित होने वालों में राज लकड़ा, हरदेव सिंह, झरना पॉल, कालू गोराई, विश्वनाथ महतो, चंद्रप्रकाश झा, हिमेंद्री धर चौधरी (पिंटू) आदि शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन सचिव उमर खान ने किया. इस…
Author: News Desk
Ghatsila. दारीसाई के कृषि विज्ञान केंद्र के करीब दो दर्जन मजदूरों ने बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को केंद्र में विरोध-प्रदर्शन किया. मजदूरों के इस आंदोलन को झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष किशोरी हांसदा और रामदास मुर्मू ने समर्थन दिया. मजदूरों ने कहा कि 2020-21 से काम कर रहे हैं, जिमसें कुछ मजदूरी दी गयी, तो अधिकांश मजदूरी बकाया है. मजदूरों ने हिसाब कर पूरी मजदूरी भुगतान करने की मांग की. कई मजदूरों ने कहा कि काम करा कर आधी-अधूरी मजदूरी दी गयी है. बाद में मजदूरों के साथ जेबीकेएसएस नेता केबीके की कार्यक्रम समन्वयक…
Ghatsila.घाटशिला के भाजपा कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि 23 अगस्त को रांची में हेमंत सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जनाक्रोश रैली होगी. सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया. झारखंड सरकार ने युवाओं और लोगों को ठगने का काम किया है. झारखंड के पढ़े लिखे युवा बेरोजगारों को भत्ता देने, 5 लाख सरकारी नौकरी देने वादा सरकार भूल गयी. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि घाटशिला और बहरागोड़ा…
Dhalbhumgarh. प्रखंड के मोहलीशोल गांव में शनिवार को धूमधाम से मनसा पूजा हुई. इस अवसर पर झापान का आयोजन हुआ. झापान बने दो लोगों ने पूजा के बाद छह विषधर नागों को गले में डाल कर पालकी पर सवार होकर दिघी बांध तक गये. नागों को नहला कर पूजा के बाद कलश लाया गया. मोहलीशोल मनसा मेला में आयोजित मनसा पूजा क्षेत्र में प्रसिद्ध है. लगभग 325 सालों से पूजा हो रही है. बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व जंगल से विषधर नागों को पकड़ कर रखा गया. पूजा और मनसा मंगल के गायन के बाद विशेष रूप से…
Jagarnathpur. भाजपा कोल्हान समेत पूरे प्रदेश में राज्य सरकार के खिलाफ घंटा बजाओ, सरकार जगाओ नाम से बड़ा आंदोलन करने जा रही है. इसी क्रम में शनिवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज के नेतृत्व में जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय में पूर्व सांसद गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की उपस्थिति में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के नाम अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया. ज्ञापन में गीता ने कहा है कि वर्तमान में राज्य सरकार ने 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो आने वाले…
Galudih. चोड़िंदा स्थित मैरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 13 विद्यार्थियों का एनटीपीएफ बेंगलुरु में अंतिम रूप से चयनित हो गया है. सभी विद्यार्थी 2020-24 बैच के हैं. चयनित विद्यार्थी इसी महीने बेंगलुरु जायेंगे. चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक प्रसाद, राजश्री कर, सोमा कुमारी, राजेश महतो, नटवर महतो आदि शामिल हैं. कॉलेज की प्राचार्या डॉ रेखा, प्लेसमेंट हेड शशिरंजन प्रसाद, अनिल कुमार, शांतनु,. चंद्रभूषण, चंद्रकांत तथा शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Jamshedpur. टाटा मोटर्स में 19 अगस्त को प्रबंधन ने एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. कंपनी 20 अगस्त को खुलेगी. शनिवार को जारी सकुर्लर के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार, 19 अगस्त को जमशेदपुर प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत व कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. इन कर्मचारियों का पीएल या सीएल समाप्त है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. ये कर्मचारी इस तरह ड्यूटी पर रिपोर्ट…
Chakardharpur. चक्रधरपुर के कराइकेला थाना क्षेत्र में बरडीह गांव के पास युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही शनिवार सुबह कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने घटनास्थल में छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार अहले सुबह कुछ लोगों ने बरडीह गांव के पास एक युवक का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कराइकेला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. मालूम हो कि युवक के…
New Delhi. देश में प्रत्यक्ष कर प्रशासन के शीर्ष निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग से होटल, लक्जरी ब्रांड की बिक्री, अस्पताल और आईवीएफ क्लीनिक जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन की जांच करने को कहा है. बोर्ड ने कहा कि यह जांच गैर जरूरी हस्तक्षेप के बिना होनी चाहिए. सीबीडीटी ने कर विभाग से बकाया मांगों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करने को भी कहा है, जिसमें पिछले वित्त वर्ष से तेज वृद्धि देखने को मिली है. इस संबंध में बोर्ड ने हाल में केंद्रीय कार्य योजना (सीएपी) 2024-25 जारी की है.…
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष नीलू मछुआ को बनाया गया है. शनिवार को 27 जिलों में महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा की गई है. पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, पश्चिम सिंहभूम की जिलाध्यक्ष दुर्गा बोइपाइ, सरायकेला-खरसावां की जिलाध्यक्ष रीतिका मुखी बनायी गयी हैं. भाजपा की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भाजपा कार्यालय में नीलू मछुआ का मिठाई खिलाकर व अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.
