Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur/Aircraft Crass: एविएशन कंपनी ने पेश की एएआइबी रिपोर्ट, पायलट पर लगाये गंभीर आरोप, कहा, जीत शत्रु को करतब का था शौक, पांच की बजाए आठ माइल की दूरी तय की
    Headlines

    Jamshedpur/Aircraft Crass: एविएशन कंपनी ने पेश की एएआइबी रिपोर्ट, पायलट पर लगाये गंभीर आरोप, कहा, जीत शत्रु को करतब का था शौक, पांच की बजाए आठ माइल की दूरी तय की

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • Jamshedpur. एक माह पहले चांडिल डैम में विमान दुर्घटना में प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आजाद और ट्रेनी पायलट शुभोजीत दत्ता की मौत हो गई थी. हादसे के बाद पायलट के परिजनों ने एविएशन कंपनी पर कई आरोप लगाए है. अब अलकेमिस्ट एविएशन के प्रमुख मृणाल कांति पॉल ने चीफ फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन अंशुमन के साथ बेल्डीह क्लब में मीडिया के सामने आकर वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआइबी) की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर आरोपों पर जवाब दिया. रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अपनी कंपनी को निर्दोष बताया. मृणाल कांति पॉल और कैप्टन अंशुमान ने बताया कि पायलट जीत शत्रु को पांच माइल तक उड़ान भरने की अनुमति थी, लेकिन उन्होंने आठ माइल की दूरी तय की थी, जो उनकी गलती मानी जा रही है. एएआइबी ने इसका उल्लेख रिपोर्ट में किया है. हालांकि, इसके अलावा पायलट की कोई अन्य गलती जांच में सामने नहीं आई है.

    उन्होंने यह भी बताया कि एयरक्राफ्ट 1979 में निर्मित था, जिसकी उड़ान क्षमता 30 हजार घंटे थी, और यह अब तक 16 हजार घंटे से अधिक उड़ान भर चुका था. एयरक्राफ्ट का फिटनेस सर्टिफिकेट 15 जुलाई 2024 को प्राप्त किया गया था, जिसकी वैधता वर्ष 2025 तक थी और हादसा अगस्त 2024 में हुई है. बताया कि पायलट जीत शत्रु को करतब करने का शौक था, और यह भी दुर्घटना का एक कारण हो सकता है, जो ग्रामीणों ने बताया है. उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट का इंजन फेल नहीं हुआ था और जांच रिपोर्ट में कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है. हालांकि, यह प्रारंभिक जांच रिपोर्ट है.

    मृत पायलटों के परिजनों द्वारा कंपनी पर लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा कि मुआवजे के लिए इंश्योरेंस क्लेम दिया जायेगा. इसको लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. वे परिवार के साथ खड़े है. उन्होंने इस आरोप को भी गलत बताया कि परिजनों से उनकी बात नहीं हुई है. कैप्टन अंशुमन ने बताया कि पटना में अंतिम संस्कार तक वे साथ में ही थे. इसके अलावा मृणाल कांति पाल ने कहा कि वे खुद शुभोजीत दत्ता के परिवार से बातचीत करते रहे है. जहां तक मुआवजा की बात है तो वह कंपनी की ओर से की जायेगी. इसको लेकर अभी इंश्योरेंस कंपनी से बातचीत की जा रही है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aviation company presented AAIB report covered distance of eight miles instead of five made serious allegations against the pilot said victory enemy was fond of stunts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group