Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Ayushman Bharat scheme: केंद्र सरकार ने राज्यों से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सुविधा प्रदान करने को कहा
Headlines

Ayushman Bharat scheme: केंद्र सरकार ने राज्यों से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सुविधा प्रदान करने को कहा

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2024Updated:September 30, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना’ का लाभ दिलाने के लिए नामांकन की सुविधा प्रदान करें. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एल.एस. चांगसन ने कहा कि संबंधित मोबाइल फोन एप्लीकेशन और वेब पोर्टल पर उन वरिष्ठ नागरिकों के नामांकन के लिए एक अलग ‘मॉड्यूल’ बनाया गया है जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में लिखे पत्र में कहा, ‘इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को इस पोर्टल या ऐप पर आवेदन करना होगा. 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एक अलग आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा.’ चांगसन ने कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण केवल आवेदन-आधारित होगा और यह नामांकन एक सतत प्रक्रिया होगी, जिसमें पूरे वर्ष पंजीकरण की अनुमति होगी.

उन्होंने कहा, ‘योजना जल्द ही शुरू की जाएगी.’ चांगसन ने कहा कि ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ का लाभ अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो. योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए एकमात्र पात्रता मानदंड व्यक्ति का 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना है. उम्र का निर्धारण आधार कार्ड में दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा.
अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के लाभार्थियों को दोहराव से बचने के लिए अपनी वर्तमान योजना या ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के बीच चयन करने का विकल्प दिया जाएगा.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group