Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»B.Ed College Admission: चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी राज्य के 136 बीएड कॉलेज में 3000 सीटें रह गयी खालीं
    Headlines

    B.Ed College Admission: चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी राज्य के 136 बीएड कॉलेज में 3000 सीटें रह गयी खालीं

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्य के 136 बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 में 13600 सीटों पर नामांकन के लिए चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी लगभग तीन हजार सीटें खाली रह गयी हैं. सीटें खाली रहने की स्थिति में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने नामांकन लेने से छूटे या बचे हुए अभ्यर्थियों को अपनी इच्छानुसार कॉलेज में नामांकन लेने का मौका दिया है. अभ्यर्थी 11 से 17 नवंबर 2024 तक अपनी इच्छानुसार वैसे कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां सीटें बची हुई हैं.

    इसके बाद संबंधित संस्थान कोटिवार रिक्ति के आधार पर आवेदन किये गये अभ्यर्थियों के मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी करेगा. सूची के आधार पर अभ्यर्थी 23 नवंबर 2024 तक नामांकन ले सकते हैं. इसके बावजूद अगर इच्छानुसार कॉलेज में नामांकन नहीं होता है, तो अभ्यर्थी अन्य वैसे कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर 30 नवंबर 2024 तक नामांकन ले सकते हैं. आवेदन में अभ्यर्थी को सीएमएल रैंक दर्ज करना होगा. उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बीएड/एमएड/बीपीएड कोर्स में इस ओपन नामांकन प्रक्रिया में विवि प्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है.

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    पर्षद के अनुसार नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाये जाने पर विवि प्रतिनिधि सहित संबंधित कॉलेज के प्राचार्य पर कार्रवाई की जायेगी. सबसे अधिक सीटें प्राइवेट कॉलेजों में रिक्त : चार राउंड काउंसलिंग के बाद सबसे अधिक सीटें प्राइवेट कॉलेज में रिक्त रह गयी हैं. सरकारी या अंगीभूत कॉलेज में चल रहे बीएड कोर्स में रिक्त सीटों की संख्या लगभग नगण्य हैं. बीएड कॉलेजों में पिछले वर्ष भी लगभग इतनी ही सीटें रिक्त रह गयी थीं. इसके बाद उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में ओपन काउंसलिंग कर सीट भरने का प्रयास किया गया था. बताया जाता है कि प्राइवेट कॉलेजों में निर्धारित शुल्क तथा मन मुताबिक स्थान के कॉलेज में सीटें नहीं मिलने के कारण यह समस्या सामने आ रही है.

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    3000 seats revealed in 136 B.Ed colleges of the state B.Ed College Admission: Even after four rounds of counselling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026
    Recent Post

    Tata Group से नए निवेश पर बातचीत कर रही है बंगाल सरकार, सिंगूर परियोजना से हटने के मामले में Tata Motors को 765.78 करोड़ रुपये भुगतान पर मंत्री ने ये दिया जवाब

    August 10, 2026

    Jharkhand: Steel plant की भट्ठी में ब्लास्ट, नौ लोग झुलसे, दो की स्थिति गंभीर, जांच के आदेश

    August 10, 2026

    Student Protest: 98 प्रतिशत मांगें मानने का सरकार का दावा झूठ, सिर्फ तीन परीक्षाएं रद्द हुईं, बोले छात्र नेता

    August 10, 2026

    Jharkhand: झपटमारी और लूटपाट की घटनाओं में शामिल अंतर-राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार, सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद

    August 10, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग गांवों से लापता दो नाबालिग लड़कियां और एक युवती बरामद

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group