Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»Appointment of DGP: डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बाबूलाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अवमानना याचिका, झारखंड के मुख्य सचिव समेत पांच लोगों को प्रतिवादी बनाया
Jharkhand

Appointment of DGP: डीजीपी की नियुक्ति को लेकर बाबूलाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अवमानना याचिका, झारखंड के मुख्य सचिव समेत पांच लोगों को प्रतिवादी बनाया

News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त करने के दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेशों के उल्लंघन के आरोप में अवमानना याचिका दायर की गयी है. इसमें अनुराग गुप्ता को पद से हटाने और डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है. झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा दायर अवमानना याचिका में पांच लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है.

इसमें मुख्यसचिव अलका तिवारी, गृह विभाग के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा और पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का नाम शामिल है. सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को इस अवमानना याचिका की सुनवाई की संभावना है. बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त करने के दौरान प्रकाश सिंह बनाम केंद्र सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर दिये गये फैसलों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है.

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

याचिका में कहा गया है कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया गया. अजय कुमार सिंह की पोस्टिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में लोकसेवा आयोग द्वारा तैयार पैनल के आधार पर की गयी थी, लेकिन उन्हें समय से पहले हटा दिया गया, ताकि इस पर रिक्ति दिखायी जा सके. पद से हटाने के क्रम में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया. अजय कुमार सिंह को पद से हटाने के बाद अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया.

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

अजय सिंह को पद से हटाने के बाद लोक सेवा आयोग को अधिकारियों की एक सूची भेजी गयी. इसमें अनुराग गुप्ता का नाम शामिल किया गया. राज्य में विधानसभा की घोषणा के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को पद से हटाया गया. चुनाव के बाद अनुराग गुप्ता को फिर डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया. याचिका में न्यायालय से यह अनुरोध किया गया है कि वह अनुराग गुप्ता को पद से हटाने का आदेश पारित करे. साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्यवाही करें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026

Jharkhand: कथारा खदान में कोयले का ढेर ढहने से 3 लोगों की दबकर मौत, 3 घायल

November 5, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे को अक्टूबर में बंपर कमाई, अबतक की सर्वाधिक 14.50 करोड़ टन माल ढुलाई की, 8.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

November 5, 2026

Fast Track Court… बाल दुर्व्यवहार, दुष्कर्म मामलों से निपटने को फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या 779 से बढ़ाकर 850 करने का फैसला

November 5, 2026

Election Commission: ऑनलाइन प्रक्रिया में नए मतदाता के पंजीकरण फॉर्म और घोषणा पत्र को अलग किया गया

November 5, 2026

Train cancelled: दिवाली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टाटानगर से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, जानें वजह?

November 5, 2026

Jharkhand: ड्रोन से कर रहे थे सर्वे, ग्रामीणों ने गुलेल मारकर गिराया, एनटीपीसी के 3 अफसरों समेत छह लोगों को 7 घंटे तक बनाये रखा बंधक

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group