Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आरोप, पुलिस अधिकारी ने झारखंड चुनाव के दौरान असम के CM को फंसाने की रची गयी थी साजिश
    Breaking News

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आरोप, पुलिस अधिकारी ने झारखंड चुनाव के दौरान असम के CM को फंसाने की रची गयी थी साजिश

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि वह जल्द ही इस बारे में खुलासा करेंगे कि कैसे राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया. मरांडी ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी को पैसे दिए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या ये कथित कार्य उनकी जानकारी में हुए थे. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने गुवाहाटी में कहा कि यह एक “राजनीतिक साजिश” हो सकती है और वह इस मामले पर मरांडी से बात करेंगे.

    मरांडी ने ‘एक्स’ पर कहा, झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत विश्व शर्मा जी को षडयंत्र कर फंसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी (असम) भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. झारखंड विधानसभा के चुनाव पिछले साल 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हुए थे. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इन चुनावों में जीत हासिल की थी.

    मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, क्या ये सब नीच काम आपकी जानकारी में हो रहा था या आपकी बिना जानकारी में? आपको इसका खुलासा करना चाहिये.” उन्होंने कहा, हेमंत जी, क्या आपको नहीं लगता कि जो अफ़सर पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे मे ऐसी घटिया हरकत और षड्यंत्र करने का दुस्साहस कर सकता है वो बुरा वक्त आने पर अपने फायदे के लिये आपके साथ भी ऐसा घटिया और गंदा काम नहीं कर सकता ?
    भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि एक समय इन्हीं लोगों ने उनके कार्यकलापों का कच्चा चिट्ठा लिखकर दस्तावेज़ों के साथ सौ से भी ज्यादा नामी-बेनामी शिकायती चिट्ठियां भेजने का “काम” संभाल रखा था. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे राज्य सरकार की एजेंसियों से इस मामले की विस्तृत जांच करवाएं. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में कहा कि वह कथित साजिश के संबंध में बाबूलाल मरांडी से बात करेंगे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    असम के सीएम ने यह कह

    शर्मा ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, हां, दो महिलाएं मेरे कार्यालय आई थीं और उनमें से एक असम की थी. वे संदिग्ध तरीके से बात कर रही थीं, लेकिन मैंने उनके साथ वैसे ही व्यवहार किया जैसे मैं आम लोगों के साथ करता हूं. असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या यह उन्हें ‘मोहपाश’ मामले में फंसाने की साजिश है, शर्मा ने कहा कि उन्होंने मरांडी का ‘एक्स’ पर पोस्ट देखा है, लेकिन ‘अभी उनसे बात नहीं हुई है.’

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi: Leader of Opposition Babulal Marandi alleges that a police officer had hatched a conspiracy to implicate the CM of Assam during the Jharkhand elections Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आरोप पुलिस अधिकारी ने झारखंड चुनाव के दौरान असम के CM को फंसाने की रची गयी थी साजिश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group