Site icon Lahar Chakra

Babulal Marandi.जब वर्दीधारी जवान ही सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा, बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Ranchi. राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हुए जानलेवा हमले ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है. इस हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब वर्दीधारी जवान ही सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है? बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, राजधानी में दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पत्थर से हमला कर गुंडों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी हैं. प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं और सरकार की पुलिस अवैध वसूली और काले धंधों में व्यस्त है।”बाबूलाल ने सवाल उठाया कि पिछले डेढ़ महीने से राज्य में पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद खाली क्यों है.

उन्होंने कहा कि बिना किसी आधिकारिक आदेश के अनुराग गुप्ता डीजीपी कार्यालय में बैठकर “किसके हितों” को साध रहे हैं, यह किसी से छुपा नहीं हैउन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य में तुरंत नियमित डीजीपी की नियुक्ति की जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त किया जाए ताकि झारखंड को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर और बदनामी से बचाया जा सके.

Exit mobile version