


Ghatsila. जेबीकेएसएस कोल्हान प्रमंडल उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू और केंद्रीय महिला मोर्चा की सचिव बेबी महतो ने रविवार को घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनजागरण अभियान चलाया. घाटशिला विधान सभा प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने कहा कि घाटशिला विधानसभा में 24 साल में विभिन्न राजनीतिक पार्टी का विधायक और मंत्री बने. लेकिन यहां का शिक्षा और स्वास्थ्य पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. अब हमारी सरकार यानी युवाओं की सरकार बनेगी. जिसमें कोई लूट नहीं पायेगा. वहीं बेबी महतो ने अपने जोशीले भाषण से ग्रामीण युवाओं और महिलाों को प्रभावित किया. जेबीकेएसएस नेताओं ने घर-घर बुजुर्गों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए टाइगार जयराम महतो के लिए लोगों से समर्थन मांगा.



