Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा
    Headlines

    Tata Motors AGM: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स, संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान, चंद्रशेखरन ने की घोषणा

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को कहा कि इवेको के अधिग्रहण के लिए ज्यादातर जरूरी मंजूरियां हासिल हो गई हैं और चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर तक यह सौदा पूरा होने की उम्मीद है। चंद्रशेखरन ने कंपनी की ऑनलाइन हुई दूसरी सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि विलय के समय टाटा मोटर्स और इवेको का संयुक्त राजस्व 25 अरब डॉलर होगा और इसके अगले पांच साल में 35 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
    उन्होंने कहा, अगले पाच साल में, संयुक्त राजस्व 35 अरब डॉलर तक पहुंचने की काफी संभावना है। इसलिए, इसमें विकास के बहुत सारे अवसर हैं…।’’

    प्रस्तावित अधिग्रहण टाटा मोटर्स के वैश्विक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम रणनीतिक कदम है। टाटा मोटर्स ने जुलाई, 2025 में इटली की वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको समूह को 3.8 अरब यूरो में खरीदने की घोषणा की थी। इसमें कंपनी का रक्षा कारोबार शामिल नहीं था।

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    चंद्रशेखरन ने कहा, कंपनी का कारोबार कई देशों में फैला है। ऐसे में इतने बड़े सौदे के लिए कई जरूरी नियामकीय मंजूरियों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स को इनमें से ज्यादातर मंजूरियां मिल गई हैं और बाकी पर भी तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही तक इस सौदे को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ चंद्रशेखरन ने कहा कि इवेको को खरीदने से कंपनी को अत्याधुनिक इंजन और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियां मिलेंगी।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    इसके अलावा, इससे अलग-अलग देशों में टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों के लिए बेहतर उत्पाद क्षमता और मौजूदगी को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित अधिग्रहण से कंपनी बदलती परिवहन जरूरतों के हिसाब से अधिक प्रतिस्पर्धी होने के साथ अलग-अलग बाजारों में सेवा दे पाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors: Tata Motors to complete the acquisition of commercial vehicle manufacturer Iveco by September; combined revenue projected at $35 billion; Chandrasekaran makes the announcement. Tata Motors: कॉमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी इवेको का अधिग्रहण सितंबर तक पूरा करेगी टाटा मोटर्स चंद्रशेखरन ने की घोषणा संयुक्त आय 35 अरब डॉलर होने का अनुमान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group