Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
    Crime

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur News:    बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं तथा नशाखोरी की समस्या को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से बागबेड़ा थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर अविलंब प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होने से आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न हो रहा है। बीती रात बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित बजरंगी मैदान के समीप रहने वाले सुनील कुमार के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता को और बढ़ा दिया है।

    जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में नियमित एवं सघन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा नशाखोरी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना बनी रहे।

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित एवं क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते रहेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल मे वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, उमेश पांडे, पुष्पा देवी, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, राकेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पवन ओझा ,अनिल सिंह, विजय पांडे, भोला सिंह, अनूप कुमार ,सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera Colony news BAGBERA NEWS jamshedpur crime news Jamshedpur news Jamshedpur today news Latest News Jamshedpur latest news jharkhand law and order in jamshedpur viral news jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group