Site icon Lahar Chakra

Bahragoda Ganja Smuggling: बहरागोड़ा से पकड़ाया एक तस्कर, 60 लाख रुपए के गांजा और कार जब्त, खड़गपुर ले जाई जा रही थी नशे की खेप

Jamshedpur. बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ा गया है। उसके पास से 113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई टाटा कार जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार के जरिए गांजे की एक खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 113 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के पुरी जिले के निमापाड़ा थाना क्षेत्र निवासी पिनकन स्वाइं के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे के साथ कार को भी जब्त कर लिया है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की पूरी जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा में कहां से लाई गई थी और खड़गपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version