Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bahragoda News: कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, भाजपा की सरकार बनेगी, तो बेटी-माटी और रोटी सुरक्षित रहेगी
    Headlines

    Bahragoda News: कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, भाजपा की सरकार बनेगी, तो बेटी-माटी और रोटी सुरक्षित रहेगी

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bahragoda. कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो गयी है. इसकी शुरुआत सोमवार को बहरागोड़ा से हुई. चित्रेश्वर धाम मंदिर में पूजा के बाद जनसभा का आयोजन किया गया. मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर लगभग एक घंटा देर से बहरागोड़ा वीणापानी स्टेडियम में उतरा. यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच लोग छाता लगाकर डटे रहे. केंद्रीय मंत्री को महिलाओं ने मंच पर आकर मिट्टी भेंट की. जनसभा में बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेशी घुसपैठ, भ्रष्टाचार, बेटी, माटी व रोटी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बादल संकट बनकर आया है, लेकिन उससे बड़ा संकट गठबंधन की सरकार है. यहां के मुखिया माफिया की सरकार चला रहे हैं.

    भाजपा की सरकार बनेगी, तो बेटी, माटी और रोटी सुरक्षित रहेगी झामुमो सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि विदेशी घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं. राज्य सरकार वोट के लिए उनके पक्ष में खड़ी है. उनका आधार व वोटर कार्ड बनवाती है. भाजपा सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जायेगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की. हम बहनों के खाते में पैसा डाल रहे हैं. ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी बहनों के खाते में पैसा डाल रहे हैं. भाजपा की सरकार बनेगी, तो यहां की बहनों को पैसे देंगे. बहुत जल्द वचन पत्र में सब कुछ सामने आ जायेगा. हमारी सरकार बनने पर एनआरसी लायेंगे. विदेशी घुसपैठियों को चिह्नित किया जायेगा. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भगवान इंद्र भी आप सभी के स्वागत में झूम रहे हैं. मुझे बहरागोड़ा में परिवर्तन दिखायी दे रही है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड में स्कूल हैं. इनमें छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन शिक्षक नहीं है. कई हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं हैं. झारखंड में आदिवासी-मूलवासी ने मिलकर संघर्ष किया. आज आदिवासी-मूलवासी को सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bahragoda News: BJP's Parivartan Yatra begins in Kolhan if BJP government is formed land and bread will be safe then daughter Union Minister Shivraj Singh Chauhan said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group