Site icon Lahar Chakra

Bahragoda Road Accident: बहरागोड़ा के जामजुरकी नदी के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Bahragoda. बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के पास रविवार की सुबह भीषण सड़क हो गया. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक पवित्र महतो (19) एवं हीरो महतो (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव के निवासी थे और अपने-अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे. वहीं घटना के वक्त दोनों मानुषमुड़िया से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी सुनसान जगह पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क किनारे दूर जा गिरे.

दुर्घटनास्थल के एकांत में होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी देर से मिली, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. बाद में पंचायत के मुखिया राम मुर्मू व स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को आनन-फानन में उठाकर झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version