Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»वंदे भारत’ को डिरेल करने की साजिश! अहमदाबाद से जोधपुर आ रही ट्रेन पटरी पर रखे ‘सीमेंट ब्लॉक’ से टकरायी
Breaking News

वंदे भारत’ को डिरेल करने की साजिश! अहमदाबाद से जोधपुर आ रही ट्रेन पटरी पर रखे ‘सीमेंट ब्लॉक’ से टकरायी

News DeskBy News DeskAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jaipur. राजस्थान के पाली जिले में अज्ञात बदमाशों ने ट्रेन की पटरी पर सीमेंट का ‘ब्लॉक’ रख दिया जो अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन से टकरा गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

हालांकि, इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पिछले शुक्रवार को हुई जब पटरी पर रखा सीमेंट का ‘ब्लॉक’ वंदे भारत ट्रेन के कैटल गार्ड से टकराया. इसके बाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी.

सुमेरपुर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात सुमेरपुर थाने के जवाई और बिरोलिया के बीच हुई. इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

उन्होंने बताया कि फुटपाथ बनाने में इस्तेमाल होने वाले सीमेंट के ब्लॉक के टुकड़े ट्रैक पर मिले हैं. उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस घटना के कारण ट्रेन आठ मिनट तक रुकी रही. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.उन्होंने बताया कि पटरी की जांच और उसे साफ करने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई.

वहीं, राज्यसभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. एक बयान के अनुसार राठौड़ ने जोधपुर और अजमेर रेल मंडल के आला अधिकारियों से फोन पर बात कर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जांच करने की मांग की और रेलवे पटरियों की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा.

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group