Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»BANGAL : संतोष ट्रॉफी जीतने वाले फुटबॉलरों को मिलेगी सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये
Headlines

BANGAL : संतोष ट्रॉफी जीतने वाले फुटबॉलरों को मिलेगी सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये

News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकाता. संतोष ट्रॉफी जीतकर देश में अपनी जगह बनाने वाली बंगाल की फुटबॉल टीम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा सम्मान दिया है. गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने कोच संजय सेन और पूरी टीम के साथ मुलाकात की. इस दौरान बंगाल फुटबॉल संघ (आईएफए) के अधिकारी भी मौजूद थे. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि तुम लोग सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि बंगाल का गर्व लेकर आए हो. अगर सही तरीके से अभ्यास करोगे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखोगे, तो मुझे यकीन है कि एक दिन तुम विश्व कप भी खेलोगे. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि खिलाड़ियों को ऐसी नौकरी दी जाएगी, जिससे उनकी खेल गतिविधियों पर कोई असर न पड़े. यह नौकरी खिलाड़ियों की आर्थिक सहायता के लिए होगी.

इस अवसर पर खेल मंत्री अरूप विश्वास ने सरकार की ओर से खिलाड़ियों और कोच को विशेष ब्लेज़र भेंट किए. मुख्यमंत्री ने संतोष ट्रॉफी विजेता टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की. इसके अलावा, कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी सम्मानित किया गया.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

गौरतलब है कि मंगलवार को बंगाल ने फाइनल में केरल को हराकर संतोष ट्रॉफी जीती. यह ट्रॉफी बंगाल ने 33वीं बार अपने नाम की है. पिछली बार 2016-17 के सत्र में बंगाल ने यह खिताब जीता था. ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

ममता बनर्जी की इस घोषणा ने न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि बंगाल के फुटबॉल प्रेमियों में भी उत्साह की लहर दौड़ गई है.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group