Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में इस्कॉन के 17 लोगों के बैंक खाते फ्रीज, दास की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन जारी, भारत बोला, अल्पसंख्यकों की रक्षा करे यूनुस सरकार
    Headlines

    Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में इस्कॉन के 17 लोगों के बैंक खाते फ्रीज, दास की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन जारी, भारत बोला, अल्पसंख्यकों की रक्षा करे यूनुस सरकार

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने चिन्मय कृष्ण दास सहित इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों से लेन-देन पर 30 दिन के लिए रोक लगाने का आदेश दिया है. दास को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश के केंद्रीय बैंक के तहत आने वाली बीएफआइयू ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से इन खातों से संबंधित जानकारी तीन कार्य दिवस में भेजने को कहा है. इन 17 लोगों के स्वामित्व वाले सभी तरह के कारोबारों के सभी खातों के अपडेट लेन-देन के विवरण मांगा गया है. दास सहित 19 लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर को चटगांव के कोतवाली पुलिस थाने में राजद्रोह का एक मामला दर्ज किया गया था.

    इधर, दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में आक्रोश व्याप्त है. देश के कई हिस्सों में उनके अनुयायी प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस्कॉन बांग्लादेश ने गुरुवार को संत चिन्मय दास से दूरी बनाते हुए उन्हें संगठन का आधिकारिक सदस्य मानने से इनकार कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को इस्कॉन ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे चिन्मय दास के साथ खड़ा है. इस्कॉन बांग्लादेश के महासचिव चारु चंद्र दास ब्रह्मचारी ने कहा कि अनुशासन भंग के कारण उन्हें पदों से हटाया गया था, लेकिन संगठन ने उनके शांतिपूर्ण आह्वान का समर्थन करने से कभी पीछे नहीं हटेगा.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    यूनुस सरकार को अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी चाहिए : भारत

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    भारत ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार (मोहम्मद यूनुस) को सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. साथ ही, उसने पड़ोसी देश में उग्र बयानबाजी और हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जतायी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश सरकार के समक्ष हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ खतरों और लक्षित हमलों का मुद्दा लगातार और दृढ़ता से उठाया है. इस मामले पर हमारा रुख स्पष्ट है. अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh Crisis: Bank accounts of 17 ISKCON members frozen in Bangladesh India said protests continue after Das' arrest Yunus government should protect minorities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group