Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष
    Breaking News

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कार्यबल के गठन की रविवार को घोषणा की। मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि यह कार्यबल मजबूत, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग पर सुझाव देगी।

    इस कार्यबल में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों का एक समूह शामिल होगा।
    नीलेकणी के अलावा कार्यबल के अन्य सदस्यों में इसरो के पूर्व निदेशक एस. सोमनाथ, आसूचना ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के निदेशक वी. कामकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं। प्रधानमंत्री की यह घोषणा 36 दिनों तक चले उस आंदोलन के समाप्त होने के एक दिन बाद आई, जिसका नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने किया था। यह आंदोलन धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के साथ समाप्त हुआ था।

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    मोदी ने कहा, परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार त्रुटिरहित और पूरी तरह सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए कार्यबल के सुझावों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यबल विशेष रूप से प्रौद्योगिकी के दृष्टिकोण से एनटीए की परीक्षाओं को नया स्वरूप देने और परीक्षा प्रणाली में संरचनात्मक सुधार लाने में मदद करेगा।

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi announces the formation of a high-power task force for exam reforms; Nandan Nilekani to be the chairperson. PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026
    Recent Post

    Champai Soren: चंपई ने जेपीएससी, जेएसएससी ‘अनियमितताओं’ पर संज्ञान लेने का हाइकोर्ट से किया आग्रह

    July 27, 2026

    Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले में धान के खेत में काम कर रही दो महिलाओं की वज्रपात से मौत

    July 27, 2026

    PM Modi ने परीक्षा सुधारों के लिए हाइ पावर टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

    July 27, 2026

    Durand Cup JFC: डूरंड कप का हुआ आगाज, फर्नांडिस की हैट्रिक, Jamshedpur FC ने डिफेंडर्स एफसी को दी 5-0 से करारी शिकस्त

    July 27, 2026

    Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध गांजा कारोबार का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 7.8 किलो गांजा और नकद बरामद

    July 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group