Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bangladesh: बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर हमला, पीटा, जूते की माला पहना कर घुमाया, फिर चुनाव में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
    Breaking News

    Bangladesh: बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर हमला, पीटा, जूते की माला पहना कर घुमाया, फिर चुनाव में हेराफेरी के मामले में पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Dhaka.बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के एम नूरुल हुदा को उनके कार्यकाल के दौरान चुनावों में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. ढाका महानगर पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने रविवार को कहा कि हुदा को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा उनके और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित 18 अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है.
    निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि यह शायद पहली बार है कि चुनाव से संबंधित मुद्दों पर किसी पूर्व सीईसी को हिरासत में लिया गया है.इससे पहले दिन में, 77 वर्षीय हुदा पर उनके उत्तरा स्थित आवास के बाहर भीड़ ने हमला कर दिया था. हुदा ने 2014, 2018 और 2024 में चुनावों का आयोजन कराया था.उत्तरा पश्चिम पुलिस थाने के प्रमुख हाफिजुर रहमान ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि भीड़ ने हुदा को घेर लिया है, जिसके बाद हम घटनास्थल पर गए थे. हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है.एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित हुदा के आवास पर धावा बोल दिया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्हें घर से बाहर खींच लिया.
    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लोगों का एक समूह हुदा को जूतों से पीटता, उन्हें जूतों की माला पहनाता और उनके ऊपर अंडे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है.वीडियो में भीड़ उन्हें गाली देती हुई और पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी पीटती नजर आ रही है.
    अधिकारी ने बताया कि हुदा रात पुलिस के जासूसी शाखा कार्यालय में बिताएंगे और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.बीएनपी ने हुदा सहित 19 लोगों के खिलाफ 2014, 2018 और 2024 में हसीना शासन के तहत ‘लोगों के जनादेश के बिना’ आम चुनाव कराने का मामला दर्ज किया है. हसीना ने इन सभी चुनावों में जीत हासिल की थी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh: Former Chief Election Commissioner of Bangladesh was attacked beaten paraded wearing a garland of shoes then arrested by the police in the case of election rigging
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जादूगोड़ा के रवि राज मुर्मू ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बनाई राष्ट्रीय पहचान

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत 26-27 जुलाई को विशेष मतदाता कैंप, वोटर लिस्ट अपडेट का सुनहरा अवसर

    July 24, 2026

    Operation Nanhe Farishte:RPF ने 211 बच्चों को परिवारों से मिलाया, ₹1.58 करोड़ का खोया सामान लौटाकर पेश की मिसाल

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group