Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»बांग्लादेशः हसीना की पार्टी की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं का आज ढाका में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
    Headlines

    बांग्लादेशः हसीना की पार्टी की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं का आज ढाका में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब तीन महीने बाद अवामी लीग की छात्र इकाई ने रविवार को राजधानी ढाका में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. हालांकि, मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ अवामी लीग को सख्त चेतावनी जारी की है.

    शनिवार को यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने अवामी लीग को फासिस्ट पार्टी बताते हुए कहा कि इसे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी. उनका कहना है कि शेख हसीना के आदेश पर रैलियां निकालने वालों के खिलाफ कानूनी एजेंसियां कठोर कार्रवाई करेंगी. अंतरिम सरकार देश में किसी भी हिंसा या कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी.

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    उल्लेखनीय है कि मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने पिछले महीने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग की छात्र इकाई स्टूडेंट लीग पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था. दावा किया गया कि संगठन की गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं. अंतरिम सरकार ने आवामी लीग को भी फासिस्ट बताते हुए उसपर प्रतिबंध लगाने की हिमायत की. सरकार के इस फैसले के खिलाफ आवामी लीग की छात्र इकाई ने आज ढाका में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    गौरतलब है कि इसी साल जून में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में हुए कोटा सुधार आंदोलन के बाद बनाए गए सरकारी फैसले को पलटते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए 30 प्रतिशत कोटा दोबारा बहाल कर दिया. इससे आम छात्रों में इस कदर नाराजगी फैली कि उसने हिंसक रूप ले लिया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि 5 अगस्त को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ कर जाना पड़ा. उसके बाद से अवामी लीग के नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. पार्टी के अधिकतर नेता या तो जेल में हैं या निर्वासन में. इस दौरान व्यापक पैमाने पर हिंदू सहित दूसरे अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ हिंसक घटनाएं हुईं. जिसकी पूरी दुनिया ने कड़ी भर्त्सना की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh: Workers of Hasina's party's student wing protest against the government in Dhaka today
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन की बड़ी बैठक, 14 जून को अपार्टमेंट्स में लगेंगे विशेष कैंप

    June 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोनारी और कदमा का किया सघन दौरा, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की सुनीं शिकायतें

    June 12, 2026

    Seraikela Kharsawan News :उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 12, 2026

    Indian Railways Fine Update :बिलासपुर मंडल में ‘नाका टिकट चेकिंग अभियान’ से हड़कंप, 20 ट्रेनों की जांच में 644 बेटिकट यात्रियों से लाखों का जुर्माना वसूला

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group