Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bangladeshi Infiltration : बांग्लादेशी घुसपैठ पर 20 सितंबर के झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार गयी है सुप्रीम कोर्ट
    Headlines

    Bangladeshi Infiltration : बांग्लादेशी घुसपैठ पर 20 सितंबर के झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार गयी है सुप्रीम कोर्ट

    News DeskBy News DeskOctober 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य के साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, गोड्डा व जामताड़ा आदि क्षेत्र में अवैध प्रवासियों (बांग्लादेशी घुसपैठिये) के प्रवेश के कारण जनसंख्या में हो रहे बदलाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया (एसजीआइ) तुषार मेहता व राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन का पक्ष सुना. पक्ष सुनने के बाद खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 नवंबर की तिथि निर्धारित की.

    इससे पूर्व एसजीआइ तुषार मेहता वर्चुअल रूप से सुनवाई में जुड़े. उन्होंने बताया कि संतालपरगना क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई है या नहीं, इसको लेकर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने के बिंदु पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह सचिव व झारखंड के मुख्य सचिव के बीच बैठक हुई थी, जिसमें कमेटी के गठन पर सहमति नहीं बन पायी. झारखंड हाइकोर्ट के 20 सितंबर 2024 के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी है. सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने एसएलपी दायर कर आदेश को चुनाैती दी है. कहा गया कि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सुनवाई की जानी चाहिए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    खंडपीठ ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार के संयुक्त आग्रह को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सोमा उरांव ने जनहित याचिका दायर कर आदिवासियों के धर्म परिवर्तन का मामला उठाया है. वहीं दानियल दानिश ने जनहित याचिका दायर कर बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवेश को रोकने की मांग की है. वहीं प्रार्थी की याचिका व हस्तक्षेपकर्ता की ओर से बताया गया है कि संतालपरगना क्षेत्र के दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा आदि जिलों में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है, जिसके चलते उस क्षेत्र में डेमोग्राफी में बदलाव की समस्या काफी गंभीर हो गयी है. उस क्षेत्र में 44 प्रतिशत आदिवासियों की संख्या थी, जो घट कर लगभग 28 प्रतिशत पहुंच गयी है. केंद्र सरकार के शपथ पत्र में भी बताया गया है कि वर्ष 2011 तक संताल परगना क्षेत्र में मुसलमानों की आबादी में औसत 13.3 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि इसी अवधि में साहिबगंज व पाकुड़ में लगभग 35 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladeshi Infiltration: The state government has gone to the Supreme Court against the Jharkhand High Court order of September 20 on Bangladeshi infiltration
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group