


NEW DELHI. देशभर में नवरात्रि से त्योहारी माहौल शुरू हो चुका है. सितंबर खत्म होते ही दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों का सिलसिला चलेगा. इस खुशी के मौसम में बैंकिंग सेक्टर भी प्रभावित होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुसार, अक्टूबर में कई राष्ट्रीय छुट्टियों और स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक अलग-अलग शहरों में बंद रहेंगे. त्योहारों के बीच बैंकिंग काम अटक न जाए, इसलिए अक्टूबर की छुट्टियों की लिस्ट जानना जरूरी है.
अक्टूबर माह में बैंकिंग की छुट्टियां
- 1 अक्टूबर : नवरात्रि समाप्ति, महा नवमी, दशहरा, विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसैन) – अगरतला, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम.
- 2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा (दसाईं) – पूरे देश में.
- 3-4 अक्टूबर : दुर्गा पूजा – गंगटोक.
- 6 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा – अगरतला, कोलकाता.
- 7 अक्टूबर : महर्षि वाल्मिकी जयंती, कुमार पूर्णिमा – बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला.
- 10 अक्टूबर : करवा चौथ – शिमला.
- 18 अक्टूबर : कटि बिहु – गुवाहाटी.
- 20 अक्टूबर : दिवाली (दीपावली), नरक चतुर्दशी, काली पूजा – अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, नई दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई समेत 25 शहर.
- 21 अक्टूबर : दिवाली अमावस्या, गोवर्धन पूजा – बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर.
- 22 अक्टूबर : दिवाली, विक्रम संवत नव वर्ष, बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना.
- 23 अक्टूबर : भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा – अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला.
- 27-28 अक्टूबर : छठ पूजा – कोलकाता, पटना, रांची.
- 31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल जन्मदिवस – अहमदाबाद.
साप्ताहिक अवकाश
- दूसरे और चौथे शनिवार : 11 और 25 अक्टूबर – पूरे देश में.
- हर रविवार : 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर – पूरे देश में.
त्योहारों के बीच ये छुट्टियां बैंकिंग कामों को प्रभावित कर सकती हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम या ऑनलाइन ट्रांसफर का इस्तेमाल करें. अपनी जरूरत के अनुसार पहले ही काम निपटा लें, ताकि कोई असुविधा न हो. आरबीआई की वेबसाइट पर अपडेटेड लिस्ट चेक करते रहें.



