Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Banna Gupta Campaign : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कई इलाकों में की पदयात्रा व जनसभा, सरयू राय पर बोले, भगोड़ा प्रत्याशी को लेकर जनता सब जानती है
    Elections

    Banna Gupta Campaign : जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कई इलाकों में की पदयात्रा व जनसभा, सरयू राय पर बोले, भगोड़ा प्रत्याशी को लेकर जनता सब जानती है

    News DeskBy News DeskNovember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने शास्त्रीनगर और साकची में पदयात्रा कर जनसंपर्क किया. मानगो के शंकोसाई के रहने वाले निवासियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित मतदाताओं को दी. सोनारी व धातकीडीह के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथसोनारी एवं धातकीडीह के काफी संख्या में युवा कदमा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय में पहुंचे और बन्ना गुप्ता के प्रति अपनी आस्था जतायी.

    बन्ना गुप्ता ने सबको कांग्रेस का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि युवा वर्ग लूटने वालों की गंदी राजनीति के षडयंत्र में नहीं फंसना है, बल्कि राजनीति के माध्यम से यथासंभव समाजसेवा करनी है.बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी ने सरयू राय को मंत्री बनाया, उन्होंने पिछले चुनाव में अपनी ही पार्टी को रसातल में भेज दिया. आज फिर उसी पार्टी का नाम आगे कर वे जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं, किंतु विपक्ष का भगोड़ा प्रत्याशी कितना भी रायता फैला ले, ये जनता है, सब जानती है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर की जनता पढ़ी लिखी, बुद्धिजीवी एवं सुसंस्कृत विचारों की है. वो जात-पात-धर्म के पचड़े में नहीं फंसेगी, बल्कि विकास के नाम पर अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी.

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    जमशेदपुर की जनता देख रही है कि सोनारी दोमुहानी संगम में भव्य द्वार किसने बनवाया. जनता देख रही है कि मानगो में फ्लाइओवर का काम किसने आरंभ करवाया. जनता देख रही है कि एमजीएम के नये अस्पताल भवन का उद्घाटन हो चुका है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड की माताओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना का लाभ पहुंच रहा है. कदमा सोनारी की सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है. जमशेदपुर की हर गली में पेवर्स ब्लॉक लगाये जा चुके हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो काम अधूरे बच गये हैं, उन्हें पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्पित हैं.

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banna Gupta Campaign: Congress candidate from Jamshedpur West Banna Gupta held padyatra and public meetings in several areas spoke on Saryu Rai the public knows everything about the fugitive candidate
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026
    Recent Post

    UPSC में एक ही नाम वाली दो अभ्यर्थियों के चयन पर यूपीएससी ने की घोषणा, ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का सिविल सेवा परीक्षा में चयन का दावा Fail, यूपी की आकांक्षा Pass

    March 10, 2026

    Jharkhand: सेना का जवान फंदे से लटका मिला, जवान छुट्टी पर रांची आया था, परिवार ने जतायी हत्या की आशंका, जांच जारी

    March 10, 2026

    Jamshedpur: ठेकाकर्मी की मौत पर जेकेएलएम का टाटा स्टील गेट पर विरोध प्रदर्शन, ये है मामला?

    March 10, 2026

    Jharkhand: CO सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के आदेश

    March 10, 2026

    Rajrappa Mandir: जमशेदपुर के श्रद्धालु से रजरप्पा मंदिर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group