Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jamshedpur:बन्ना गुप्ता ने पिछले पांच वर्षों में विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं-विजय खां
    Elections

    Jamshedpur:बन्ना गुप्ता ने पिछले पांच वर्षों में विकास के नए मापदंड स्थापित किए हैं-विजय खां

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2024Updated:November 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: यह विधानसभा चुनाव विचारधारा की लड़ाई है. झारखंड की संस्कृति, अस्मिता और झारखंडियों के सम्मान को बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई झारखंड के विकास के लिए है. यह लड़ाई धर्म और जात पात के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों के विरुद्ध है. उक्त बातें आज यहां जमशेदपुर पश्चिम के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां ने कही.

    उन्होंने कहा कि शहर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि पिछले 5 वर्षों में बन्ना गुप्ता ने विकास के कई कार्य किए है. यह सर्वविदित है कि इस पांच साल की अवधि में उन्होंने पचास हजार से अधिक लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दिलवाई. साथ ही साथ राशन कार्ड हो या आधार कार्ड बनवाना हो, इस कार्य के लिए उनका कार्यालय निरंतर काम करते रहे.

    विजय खां ने कहा की सभी जानते हैं कि मानगों में फ्लाईओवर बनवाना,एमजीएम के नए भवन का निर्माण, मानगो में अस्पताल का निर्माण, अंतरराजीय बस अड्डे का निर्माण आदि कई महत्वपूर्ण काम बन्ना गुप्ता ने किया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल ने कहा कि भगोड़ा गिरोह के जो लोग लोग हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को रोकना चाहते हैं. जनता उन्हें इस चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा देगी.

    बन्ना गुप्ता ने की मानगो में चुनावी बैठकें

    जमशेदपुर पश्चिमी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने मानगो क्षेत्र में कई चुनावी बैठकें की और कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि धर्म और जात पात की राजनीति करने वाले भगोड़े नेताओं से जनता सावधान रहे. चुनाव के समय बहुत लोग दिग्भ्रमित करने आएंगे किंतु हमें ऐसा नेता चुनना है जो मानगो फ्लाइ ओवर बनवाने की क्षमता रखता हो. यदि कोई दूसरा व्यक्ति विधायक बनेगा तो वह सबसे पहले मानगो फ्लाइ ओवर परियोजना को बंद करा देगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कुमार मनीष,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    congress praytasi banna gupta ne pichle panch warso me stapit kiya bikash ke maapdand Jamshedpur jamshedpur paschim bidhansabha chunav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group