Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Barauni Junction Accident: बरौनी जंक्शन पर बड़ी लापरवाही; ट्रेन की कपलिंग खोल रहा था रेलवेकर्मी, इंजन और बोगी के बीच दबने से दर्दनाक मौत, जांच के आदेश
    Bihar

    Barauni Junction Accident: बरौनी जंक्शन पर बड़ी लापरवाही; ट्रेन की कपलिंग खोल रहा था रेलवेकर्मी, इंजन और बोगी के बीच दबने से दर्दनाक मौत, जांच के आदेश

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Barauni. बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई. अधिकरियों ने यह जानकारी दी. हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला. बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है. बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है.
    पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा जिसके कारण यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ हुई और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है. कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की शंटिंग चल रही थी. इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंसने से कुमार की मौत हो गई. बफर के बीच फंसे हुए व्यक्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कहा कि वे अधिकारियों को तब तक पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे जब तक कि दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती.

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक

    सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद के मौके पर पहुंचने और आक्रोशित परिजनों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. पूर्व मध्य रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यह घटना सुबह बरौनी स्टेशन पर हुई. चंद्रा ने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और साथ ही चिंता का विषय भी है. ऐसी कवायद के दौरान तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा. चंद्रा ने कहा कि घटना की वजह जानने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषी रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    CUET PG Result : सीयूईटी-पीजी 2026 के रिजल्ट कल घोषित किए जाएंगे, NTA ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barauni Junction Accident: Major negligence at Barauni Junction; Railway worker was opening the coupling of the train
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक

    April 23, 2026

    CUET PG Result : सीयूईटी-पीजी 2026 के रिजल्ट कल घोषित किए जाएंगे, NTA ने की घोषणा

    April 23, 2026

    Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मालदा, मुर्शिदाबाद समेत 152 सीटों पर मतदान जारी

    April 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Bord Matric Result : जैक बोर्ड की ओर से मैट्रिक के नतीजे अप्रैल के अंतिम हफ्ते तक

    April 23, 2026

    CUET PG Result : सीयूईटी-पीजी 2026 के रिजल्ट कल घोषित किए जाएंगे, NTA ने की घोषणा

    April 23, 2026

    Bengal Election : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मालदा, मुर्शिदाबाद समेत 152 सीटों पर मतदान जारी

    April 23, 2026

    Share Bazar : शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 532.83 अंक लुढ़का

    April 23, 2026

    Tatanagar Railway: विरोध के बाद जुगसलाई गुदड़ी बाजार में रेलवे के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टली, 15दिन की मिली मोहलत, जानिये क्या है पूरा मामला?

    April 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group