Site icon Lahar Chakra

Basketball Championship: सरायकेला-पश्चिमी सिंहभूम व टाटा स्टील की टीमें 24वीं झारखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीतीं

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में झारखंड सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू हुए. पहले मैच में सरायकेला-खरसावां की पुरुष टीम ने रामगढ़ को हराया. पुरुष वर्ग के एक दूसरे मैच में धनबाद की टीम ने छोटानागपुर को हराया. महिला वर्ग के मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने जामताड़ा को, टाटा स्टील ने सरायकेला को और जैप-1 ने पूर्वी सिंहभूम को मात दी.

शुक्रवार को शाम पांच बजे से इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन होगा. मौके पर जेबीए के सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, अजहर खान, मो वसीम, नो निजाम, सज्जाद खान, मो जमशेद, गंभीर, जलाल शेख, विजय, जे नागेश राव, शहबान-उल-हक, सौरभ, अंजलि, अमित आदर्श, जाफर व अन्य लोग मौजूद थे. इस प्रतियोगिता में 26 टीम (महिला-पुरुष) हिस्सा ले रही है.

Exit mobile version