Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»BCCI की योजना, IPL के 16 या 17 मई को फिर से शुरू होने की संभावना, कोलकाता से बाहर हो सकता है फाइनल
Breaking News

BCCI की योजना, IPL के 16 या 17 मई को फिर से शुरू होने की संभावना, कोलकाता से बाहर हो सकता है फाइनल

News DeskBy News DeskMay 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कारण स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 16 या 17 मई को फिर से शुरू हो सकती है और इसके फाइनल का आयोजन कोलकाता से बाहर किए जाने की संभावना है. शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा ने लीग को फिर से शुरू करने की उम्मीद जगा दी है जिसे नौ मई को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था. आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने लीग को फिर से शुरू करने की योजना पर रविवार को चर्चा की.

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड अब भी उपयुक्त कार्यक्रम बनाने पर काम कर रहा है. शुक्ला ने कहा कि अभी तक आईपीएल पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. बीसीसीआई अधिकारी समाधान पर काम कर रहे हैं. बीसीसीआई सचिव, आईपीएल अध्यक्ष फ्रेंचाइजी और सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं इसलिए बहुत जल्द हमें निर्णय के बारे में पता चल जाएगा. टूर्नामेंट को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि लीग लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाले मैच के साथ फिर से शुरू होगी – यह मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मई को खेला जाना था.

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

एक सूत्र ने बताया कि सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है. टूर्नामेंट 16 या 17 मई को लखनऊ में फिर से शुरू होगा. अंतिम कार्यक्रम कल (सोमवार) साझा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक संभावना है कि मैच चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे और दिल्ली तथा धर्मशाला को और मैचों की मेजबानी नहीं मिलेगी. इन स्थानों से सभी उपकरण पहले ही हटा दिए गए हैं. सूत्र ने यह भी कहा कि क्वालीफायर एक और एलिमिनेटर के लिए स्थल में कोई बदलाव नहीं होगा जिसकी मेजबानी हैदराबाद को करनी थी लेकिन कोलकाता संभवत: एक जून को होने वाले फाइनल की मेजबानी से चूक सकता है क्योंकि उस दिन शहर में बारिश का पूर्वानुमान है.

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

सूत्र ने कहा कि अभी तक प्ले ऑफ चरण के लिए स्थलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन ऐसा लगता है कि बारिश कोलकाता में होने वाले फाइनल को प्रभावित कर सकती है. उस स्थिति में फाइनल अहमदाबाद में खेला जा सकता है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हम लीग के शेष मैचों की मेजबानी करने वाली फ्रेंचाइजी, प्रसारकों, प्रायोजकों और राज्य संघों के साथ परामर्श शुरू करेंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026

Jamshedpur: 108 एंबुलेंस चालक हड़ताल पर गए, दिनभर परेशान रहे मरीज, अनिश्चितकालीन आंदोलन की दी चेतावानी

October 17, 2026

Saraikela: JLKM के ईचागढ़ के नेता बाजार में 500-500 के नकली नोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पीटा, पकड़कर पुलिस के हवाले किया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group