Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Rahul Gandhi: मतदान से पहले राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त खटाखट-खटाखट चली गई
    Elections

    Rahul Gandhi: मतदान से पहले राहुल गांधी ने X पर लिखा, ‘झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त खटाखट-खटाखट चली गई

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अपने ‘‘अरबपति मित्रों’’ को जितना पैसा दिया है, उससे अधिक पैसा ‘इंडिया’ गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को देगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में इस गठबंधन ने महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का फैसला किया है. राहुल गांधी ने झारखंड में 13 नवंबर का होने जा रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यह बात दोहरायी है. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त खटाखट-खटाखट चली गई. यह योजना महिलाओं को महंगाई से लड़ने और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने में विशेष रूप से मदद कर रही है. इसीलिए हमने इसके तहत मिलने वाली राशि को और बढ़ाने का निर्णय लिया है.’

    उन्होंने लिखा, ‘दिसंबर 2024 से इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. इस योजना का लाभ 53 लाख महिलाओं को मिल रहा है.’ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था और फिर दोहरा रहा हूं – भाजपा ने जितना पैसा अपने अरबपति मित्रों को दिया है उससे ज़्यादा ‘इंडिया’ (गठबंधन) महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए देगा.’’

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन 81 सदस्यीय सदन में अपनी सत्ता (बहुमत) बचाने की जद्दोजेहद में लगा है, जबकि भाजपा उसे सत्ता से बेदखल करने की जीतोड़ कोशिश कर रही है. चुनाव परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी.

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    fourth installment of Maiya Samman Yojana mothers and sisters of Jharkhand Rahul Gandhi :
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :पूर्णाहुति व विशाल महाभंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शनिवार को हुई रामार्चा पूजा

    May 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :पूर्णाहुति व विशाल महाभंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद, शनिवार को हुई रामार्चा पूजा

    May 2, 2026

    Gondia Station Mega Block :गोंदिया स्टेशन पर 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

    May 2, 2026

    Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में FRAMES TO FICTION के नाम से सत्यजीत राय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group