Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Bengal Assembly: नहीं होने दूंगी बंगाल का बंटवारा,निशिकांत दुबे के बयान पर ममता ने ने केंद्र को दी चुनौती
    Jamshedpur

    Bengal Assembly: नहीं होने दूंगी बंगाल का बंटवारा,निशिकांत दुबे के बयान पर ममता ने ने केंद्र को दी चुनौती

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के दो जिलों और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने तथा उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय का हिस्सा बनाने संबंधी कुछ भाजपा नेताओं की हालिया मांगों पर सोमवार को कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र को सीधे चुनौती दी. विधानसभा में बोलते हुए ममता ने कहा कि केंद्र को जितनी ताकत लगानी है, लगा ले. वह किसी भी कीमत पर बंगाल का बंटवारा नहीं होने देंगी. भाजपा पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के विभाजन का उसका सपना वह कभी साकार नहीं होने देंगी.

    उन्होंने भाजपा नेताओं के प्रस्तावों का दृढ़ता से विरोध करते हुए स्पष्ट कहा कि बंगाल को विभाजित करने का कोई भी साहस नहीं कर सकता. राज्य में भूमि कटाव नियंत्रण और बाढ़ की रोकथाम से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह, उन्हें (भाजपा व केंद्र को) बंगाल को विभाजित करने की चुनौती देती हैं. उन्होंने कहा कि हम उन्हें दिखायेंगे कि इसका विरोध कैसे किया जाता है.बता दें कि ममता की यह टिप्पणी झारखंड से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा हाल ही में की गयी टिप्पणी के मद्देनजर आयी है, जिसमें उन्होंने बिहार, झारखंड और बंगाल के कुछ जिलों को विभाजित कर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी.

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    मुर्शिदाबाद से भाजपा विधायक गौरीशंकर घोष ने भी श्री दुबे की मांग का समर्थन किया था. इसके अलावा बंगाल भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय शिक्षा व पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उत्तर बंगाल के जिलों को पूर्वोत्तर मंत्रालय या परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव दिया था. बंगाल सरकार और तृणमूल ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जतायी थी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता कह रहे हैं कि वह चाहिये, वह नहीं चाहिये. लोग उन्हें ही नहीं चाहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर सभी धर्म के लोग निवास करते हैं. वह कोई भेदभाव नहीं करती हैं.

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal Assembly: I will not allow Bengal to be divided Mamata challenged the Center on Nishikant Dubey's statement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टाटा स्टील कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के बाद उत्पन्न समस्या का समाधान करेगी कमेटी

    August 30, 2026

    2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति, Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर

    August 30, 2026

    Jharkhand: 2.20 करोड़ रुपये कीमत का 443 किलोग्राम गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    August 30, 2026
    Recent Post

    Tata Motors के CEO गिरिश वाघ ने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग में वृद्धि होने की जतायी उम्मीद, प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना पर भी बोले

    August 30, 2026

    Weather Alert: आज से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, कुछ जगह भारी वर्षा का अलर्ट

    August 30, 2026

    Jharkhand: भू-धंसान की दो घटनाओं से इलाके में दहशत, कई आवास क्षतिग्रस्त, धंसकर 35 फीट नीचे चली गयी सड़क

    August 30, 2026

    Share Bazar: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा

    August 30, 2026

    Jamshedpur: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एमजीएम और सदर अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group