Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»BENGAL : राजधर्म निभाएं, आरोप न लगाएं-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस सांसद ईशा खान का तीखा जवाब
Breaking News

BENGAL : राजधर्म निभाएं, आरोप न लगाएं-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांग्रेस सांसद ईशा खान का तीखा जवाब

News DeskBy News DeskApril 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

कोलकाता. वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. इसके जवाब में ईशा खान ने मुख्यमंत्री को ‘राजधर्म’ निभाने की सलाह दी है और उन पर तृणमूल की विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है.

दरअसल, नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इमाम-मुअज्जिन सम्मेलन के मंच से ममता बनर्जी ने कहा कि जिस क्षेत्र में हिंसा हुई, वह मालदा जिले का हिस्सा है और वह कांग्रेस का क्षेत्र है. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर कांग्रेस सांसद ईशा खान की ओर था, जिनका लोकसभा क्षेत्र ‘मालदा दक्षिण’ में फरक्का और शमशेरगंज जैसे हिंसा प्रभावित इलाके आते हैं.

मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईशा खान चौधरी ने कहा, “यह कहना पूरी तरह गलत है कि हिंसा के लिए हम जिम्मेदार हैं. जिन क्षेत्रों में घटनाएं हुई हैं, वहां प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस के पास है- विधायक भी उनके, पंचायतें भी उनकी. ऐसे में हम कैसे दोषी हो सकते हैं?” उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि आरोप लगाने की बजाय राजधर्म का पालन करें, पुलिस और खुफिया तंत्र को सक्रिय करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें.

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

ईशा ने बताया कि वह हिंसा प्रभावित इलाकों में जाकर राहत शिविरों का दौरा कर चुकी हैं और जब तक शांति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक वह मालदा में रहकर हालात पर नजर रखेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि हिंसा के बाद धूलियान से सैकड़ों लोग नावों के जरिये मालदा के वैष्णवनगर में अस्थायी शिविरों में शरण ले चुके हैं.

इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया और कहा, “जब हाथरस या मणिपुर में कुछ होता है तो आप बयान देती हैं. लेकिन जंगीपुर और शमशेरगंज क्या आपके लिए अछूत हैं? क्या वहां के लोग वोट नहीं देते? मुख्यमंत्री को कम से कम एक बार पीड़ित हिंदू और मुस्लिम परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा सुननी चाहिए.”

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह, आयोजन को सफल बनाने में जुटी समिति

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: छठ-दिवाली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत, चंडीगढ़ और दिल्ली से पटना, बरौनी व झंझारपुर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group