Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»BengalVsJharkhand: ममता बनर्जी ने बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा, बोलीं, झारखंड सीएम ने नहीं माना मेरा अनुरोध, सील की बंगाल सीमा, मालवाहक वाहनों का प्रवेश रोका
    National

    BengalVsJharkhand: ममता बनर्जी ने बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा, बोलीं, झारखंड सीएम ने नहीं माना मेरा अनुरोध, सील की बंगाल सीमा, मालवाहक वाहनों का प्रवेश रोका

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata.दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने पर कई जिलों सहित ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर और आमता में भी बाढ़ आ गयी है. स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम को उदयनारायणपुर के कुलटिकरी पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मैंने पानी नहीं छोड़ने की गुजारिश की थी, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनीं. ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी समझ में यह नहीं आता है कि आखिर बंगाल के लोग इस मैन मेड बाढ़ को क्यों भुगतेंगे? उन्होंने कहा कि डीवीसी ने पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा है. डीवीसी हमलोगों को सही जानकारी भी नहीं दे रहा है.

    डीवीसी मैथन व पंचेत डैम से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी है. स्थिति की गंभीरता को देख बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम झारखंड सीमा के डीबूडीह चेकपोस्ट (बंगाल क्षेत्र) पर बैरिकेडिंग कर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी. इससे झारखंड क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर कोलकाता लेन में मुगमा तक करीब पांच किलोमीटर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. पश्चिम बंगाल के आधा दर्जन थानों की पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात की गयी है. जिन मालवाहक वाहनों को रोका गया है, उनमें जरूरी सामान लदी गाड़ियां भी हैं. हालांकि बंगाल प्रशासन छोटी गाड़ियाें को जाने दे रहा है. बताते चलें कि आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान, रघुनाथपुर, पुरुलिया क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस बीच, वाहन रोके जाने से नाराज झारखंड सहित अन्य प्रांतों के चालकों ने कहा कि अगर समय पर माल की डिलीवरी नहीं होगी, तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ेगी.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    इधर, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) से पानी छोड़ते समय सभी मानदंडों का पालन किया गया था. इस प्रकार, केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन आरोपों का खंडन किया है कि राज्य में बाढ़ के लिए पानी का छोड़ा जाना जिम्मेदार है. इससे पहले दिन में, बनर्जी ने कहा कि बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ ‘केंद्र सरकार के संगठन डीवीसी द्वारा अपने बांधों से छोड़े गए पानी’ के कारण आई है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengal Vs Jharkhand: Mamta Banerjee took stock of the flood affected area Jharkhand CM did not accept my request said sealed Bengal border stopped entry of cargo vehicles
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group