
Ranchi : CM हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के आरोपी भैरव सिंह को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है. इस बार उसे रांची की चुटिया पुलिस ने अरेस्ट किया है. मामला चुटिया इलाके से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार पंडरा ओपी क्षेत्र से एक लड़का और नाबालिग लड़की के गायब होने के संबंध में भैरव सिंह कुछ लोगों के साथ ओपी पहुंचा था.
वहां, वह धरना प्रदर्शन के चक्कर में था. पर उसके मंसूबे पर पानी फिर गया. पंडरा ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने उसके प्रदर्श से पहले ही लड़का-लड़की को खोज निकाला और उन लोगों को परिजनों को सौंपने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच चुटिया पुलिस ने भैरव सिंह को कस्टडी में ले लिया और अपने साथ ले गयी.
