Site icon Lahar Chakra

Deoghar: बाबाधाम मंदिर के गर्भगृह की पौराणिकता से छेड़छाड़ मामले में देवघर DC की बड़ी कार्रवाई; मंदिर के मुख्य प्रबंधक का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीना

Deoghar. बाबाधाम मंदिर में शिवलिंग और गर्भगृह की पौराणिकता से छेड़छाड़ मामले में देवघर DC ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने एसडीओ रवि कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार छीन लिए हैं. वहीं इस मामले में मंदिर के कर्मचारी हरिलाल पांडे को निलंबित कर दिया है. बता दें कि देवघर उपायुक्त ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बाबा मंदिर के गर्भ ग्रह प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए रविवार को मंदिर प्रभारी एसडीओ देवघर को 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था.

यह है मामला
शनिवार को बाबा मंदिर के गर्भ गृह में विशेष सफाई की बात कहकर परिसर में सूचना प्रसारित करा दोपहर तीन बजे ही मंदिर का पट बंद कर दिया गया. इसके बाद मंदिर का पट शृंगार पूजा के दौरान खोला गया व पूजा की गयी. वहीं जब दोबारा रविवार को मंदिर का पट खोला गया, तो शिवलिंग रूप बदला हुआ था. इसके ऊपर सीमेंट जैसी चीज लगी हुई थी.

Exit mobile version