Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Odisha ‘Big Dicision’: Naxal अभियान में लगे SOG जवानों के जोखिम भत्ता में तीन गुना वृद्धि; 8000 रुपये से बढ़ा कर 25000 रुपये किया
    Breaking News

    Odisha ‘Big Dicision’: Naxal अभियान में लगे SOG जवानों के जोखिम भत्ता में तीन गुना वृद्धि; 8000 रुपये से बढ़ा कर 25000 रुपये किया

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvneshwar. झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान में ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एसओजी जवानों के जोखिम भत्ते में तीन गुना वृद्धि की घोषणा की. विशेष नक्सल विरोधी बल एसओजी के जवानों के लिए जोखिम भत्ता 8,000 रुपये से बढ़ाकर अब 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान में 14 माओवादी मारे गए. ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार को बताया, ‘‘नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट इलाके में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में 14 माओवादी मारे गए.ओडिशा पुलिस के एसओजी जवानों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी जवानों को बधाई दी है.

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘इस अवसर पर राज्य सरकार ने जवानों को दिए जाने वाले विशेष भत्ते (जोखिम भत्ते) को 8,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि आने वाले दिनों में ओडिशा में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इससे पहले, एक बयान में, ओडिशा पुलिस ने कहा कि ओडिशा एसओजी, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान में सीपीआई (माओवादी) की पांच महिला सदस्यों और एक केंद्रीय समिति के सदस्य रामचंद्र उर्फ ​​चलपति सहित 14 माओवादी मारे गए. ओडिशा के डीजीपी वाई बी खुरानिया ने कहा कि भीषण गोलीबारी के दौरान घायल हुए एक एसओजी जवान को बाद में अस्पताल ले जाया गया, और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Big Decision: Three-fold increase in risk allowance of SOG soldiers engaged in Naxal operations; Increased from Rs 8000 to Rs 25000
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group