Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : एक महीने में 24 शो कॉज, पटना सचिवालय के कर्मचारी की ब्रेन हैमरेज से मौत
    Bihar

    BIHAR : एक महीने में 24 शो कॉज, पटना सचिवालय के कर्मचारी की ब्रेन हैमरेज से मौत

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. राजधानी स्थित सचिवालय में आज मंगलवार (11 मार्च) को उस समय अचानक हंगामा मच गया, जब एक ऑफिस के कर्मी की कार्यालय में ही ब्रेन हैमरेज से मौत हो गयी. कर्मी की मौत के बाद अन्य सहकर्मियों ने जमकर हंगामा मचाया. मामला पंचायती राज विभाग से जुडा हुआ है.

    मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के सचिवालय में पंचायती राज विभाग की ऑफिस में लोअर डिविजन क्लर्क राजकमल रजक को ब्रेन हैमरेज हो गया. ब्रेन हेमरेज के कारण राजकमल रजक की मौत हो गयी. इसके बाद सहकर्मियों ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए. इस दौरान सहकर्मियों ने नारेबाजी भी की.

    प्रदर्शन कर रहे सहकर्मियों ने बताया कि, राजकमल रजक को विभागीय अधिकारियों की तरफ से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने यह भी बताया कि, एक माह में राजकमल रजक को 24 बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. नोटिस जारी करने से उनके खिलाफ फाइल लगातार मोटी होती जा रही थी. अधिकारियों का व्यवहार भी राजकमल के साथ अच्छा नहीं था, जिसके कारण वह तनाव में रहने लगे थे.

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    जानकारी के अनुसार राजकमल रजक मूलरूप से अरवल जिले के निवासी थे. सितंबर 2022 में उन्होंने नौकरी ज्वॉइन की थी. एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी, जिससे उनकी एक तीन माह की बच्ची भी है. इधर हंगामा की सूचना मिलने पर सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मियों को शांत करने की कोशिश की. कर्मियों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

    हालांकि विभागीय स्तर पर अभी तक इस पूरे मामले पर कुछ भी नहीं कहा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामले को लेकर मृतक के साले का आरोप है कि कार्यालय में उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता था. दोषी अधिकारी पर कारवाई होनी चाहिए.

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: 24 show causes in a month Patna secretariat employee dies of brain hemorrhage
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Weather Alert: मानसून के आगमन के साथ बारिश शुरू, 24 घंटे में वज्रपात से तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत

    June 14, 2026

    PM मोदी 20 जून को मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ससुराल पहाड़पुर गांव का करेंगे दौरा

    June 14, 2026

    Jharkhand: गलत इंजेक्शन लगाने से बच्ची की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

    June 14, 2026

    Ranchi Airport से पिछले एक वर्ष में 27 लाख यात्रियों ने किया सफर, एयरपोर्ट ने 87 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाया

    June 14, 2026

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group