Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : 2817 संविदा कर्मी काम पर लौटे, राजस्व महा–अभियान में अबतक रैयतों के दो लाख आवेदन जमा
    Bihar

    BIHAR : 2817 संविदा कर्मी काम पर लौटे, राजस्व महा–अभियान में अबतक रैयतों के दो लाख आवेदन जमा

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान को गति मिलनी शुरू हो गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों से अपील के बाद हालात बदल गए हैं. 29 अगस्त की शाम तक 2817 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी काम पर लौट आए हैं.

    काम पर लौटे सभी संविदा कर्मियों ने अपने–अपने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पास योगदान दे दिया है. शिविरों में रैयतों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, अब तक करीब दो लाख आवेदन रैयतों द्वारा शिविरों में जमा कराए जा चुके हैं.इनमें सर्वाधिक आवेदन अररिया में 21849, औरंगाबाद में 16216, पटना में 10947, गया में 10082 और खगड़िया में 9251 आए हैं. इनमें ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराने, बंटवारा नामांतरण और उत्तराधिकार नामांतरण से संबंधित हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    अधिकारी मानते हैं कि रैयतों का यह उत्साह इस महा–अभियान की सफलता का संकेत है. जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण 

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 3 करोड़ 60 लाख जमाबंदियों में से अबतक 55 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति रैयतों के बीच वितरित कर दी गई है. इसमें एक नंबर पर सीतामढ़ी है जहां 89.99 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है. दूसरे नंबर पर रहे वैशाली में 86.19, तीसरे नंबर पर जहानाबाद में 83.38, चौथे नंबर पर गोपालगंज में 81.16, पांचवें नंबर पर शेखपुरा है जहां 80.73 फीसदी जमाबंदी पंजी की प्रति का वितरण कर दिया गया है. शेष प्रतियों का वितरण भी अभियान की अवधि में प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR ABHIYAN BIHAR: 2817 contract workers returned to work REVENUE two lakh applications of farmers submitted so far in Revenue Maha Abhiyan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group