Site icon Lahar Chakra

Bihar Accident: वैशाली में कार और ट्रक की टक्कर में दुल्हन समेत चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल, विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे सभी

Hajipur. बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को एक कार एवं ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग भागलपुर जिले के नौगछिया में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद हाजीपुर लौट रहे थे, तभी महिसौर गांव के पास यह दुर्घटना हुई. मृतकों की पहचान बबीता देवी, उनकी बेटी सोनाक्षी कुमारी (आठ) और मोना देवी के रूप में हुई है. हादसे में मारी गई एक अन्य महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

महुआ की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) दुर्गा शक्ति ने कहा, जिस कार में संबंधित लोग यात्रा कर रहे थे, वह सुबह ट्रक से टकरा गई. ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा, ‘तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक भाग गया, लेकिन ट्रक को जब्त कर लिया गया है. एसडीपीओ ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

Exit mobile version