Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जलने लगी कार, अफरा-तफरी का माहौल
    Bihar

    BIHAR : पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर जलने लगी कार, अफरा-तफरी का माहौल

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna: पटना के व्यस्ततम इनकम टैक्स गोलंबर पर गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. यह घटना दोपहर करीब 1:15 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई. जलने वाली गाड़ी टाटा सूमो बताई जा रही है, जो देखते ही देखते आग का गोला बन गई. आग की लपटों और धुएं के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे बेली रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर को जैसे ही आग लगने की आशंका हुई, उसने तुरंत गाड़ी बीच सड़क पर रोक दी और सभी यात्री तेजी से बाहर निकल गए. समय रहते यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने से कोई जनहानि नहीं हुई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी देर तक स्थिति अनियंत्रित रही.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोलंबर पर सभी वाहनों को रोक दिया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए. घटना के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने कार का निरीक्षण शुरू कर दिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदार और राहगीर भी दहशत में आ गए. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कदम उठाए. फिलहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: Car starts burning at Income Tax roundabout in Patna chaos ensues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :बंगाल जीत के बाद झारग्राम पहुंचे चम्पाई सोरेन का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

    May 31, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group